ज़ायरा वसीम छेड़खानी केस: आरोपी को 25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 20, 2017 06:37 PM2017-12-20T18:37:47+5:302017-12-20T19:10:46+5:30

दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार से चर्चा में आईं अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने एक वीडियो पोस्ट में शिकायत दर्ज करायी थी।

Zaira Wasim Molestation Case: Alleged Offender got bail form Mumbai Court | ज़ायरा वसीम छेड़खानी केस: आरोपी को 25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

ज़ायरा वसीम छेड़खानी केस: आरोपी को 25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

अभिनेत्री ज़ायरा वसीम के संग दिल्ली से मुंबई हवाईयात्रा के दौरान हुई कथित छेड़खानी मामले के आरोपी को मुंबई की अदालत ने बुधवार (20 दिसंबर) को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। मुंबई के कारोबारी विकास सचदेवा पर ज़ायरा वसीम ने आरोप लगाया था उन्होंने फ्लाइट के दौरान उन्हें आपत्तिजनक तरीके से छुआ था। ज़ायरा वसीम ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती सार्वजनिक की थी। 17 वर्षीय ज़ायरा वीडियो में रोती हुई दिखी थीं। ज़ायरा अमीर खान की फिल्म दंगल में नज़र आई थीं। दंगल में उनकी अभिनय की काफी सराहना हुई। दंगल के बाद वो सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आई थीं।

ज़ायरा के इंस्टाग्राम वीडियो के इंटरनेट पर वायरल हो जाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमानन कंपनी  मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। हालांकि विमानन कंपनी ने साफ किया था कि ज़ायरा ने फ्लाइट के दौरान क्रू से छेड़खानी की शिकायत नहीं करायी थी। वहीं उसी फ्लाइट में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने विकास सचदेवा का बचाव करते हुए कहा था कि ज़ायरा का आरोप गलत है। 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ज़ायरा पर झूठा आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता पाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर ज़ायरा को ट्रॉल करने का मुंबई पुलिस ने भी संज्ञान लिया और बुधवार (20 दिसंबर) को बयान जारी किया कि छेड़खानी के खिलाफ शिकायत करना हर किसी का हक है और उसकी जाँच करना पुलिस की जिम्मेदारी है।    blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

Zaira Wasim alleged molestation case: Accused has been granted bail by Mumbai court; Bail granted on surety of Rs 25,000

— ANI (@ANI) December 20, 2017

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/942004729810432000

Web Title: Zaira Wasim Molestation Case: Alleged Offender got bail form Mumbai Court

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे