बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम रह चुकी हैं डिप्रेशन की शिकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी जानकारी

By मेघना वर्मा | Published: July 1, 2019 04:18 PM2019-07-01T16:18:39+5:302019-07-01T16:18:39+5:30

बॉलीवुड और जायरा के फैंस के लिए बॉलीवुड छोड़ने का उनका ये फैसला बेहद चौंकाने वाला है। मगर अब इस खबर पर एक और बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल खबर आ रही है कि जायरा वसीम ने खुद ये पोस्ट नहीं लिखा है।

Zaira Wasim has a depression in an 5 years ago | बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम रह चुकी हैं डिप्रेशन की शिकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी जानकारी

बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम रह चुकी हैं डिप्रेशन की शिकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी जानकारी

जायरा वसीम का बॉलीवुड से संन्यास लेने की खबर सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियां बना हुआ है। फैंस के अलावा नेता और अभिनेता भी जायरा के इस फैसले पर अपनी राय रख रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें भी चल रही हैं कि जायरा ने ये पोस्ट खुद नहीं लिखे। बल्कि जिस उनका ट्वीटर अकाउंट हैक हुआ था। और शायद किसी और ने उनके अकाउंट से ये पोस्ट किया है। 

जायरा की बात की जाए तो ऐसा पहली बार नहीं है जब जायरा सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में है। इससे पहले भी जायरा के किए हुए एक पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। इस पोस्ट में जायरा ने खुद बताया था कि वो डिप्रेशन और एंक्जाइटी का शिकार रह चुकी हैं। 

जायरा ने पोस्ट करके बताया था, 'मैं बहुत सालों बाद फाइनली ये पोस्ट लिख रही हूं और बताना चाहती हूं कि लम्बे समय से डिप्रेशन की शिकार थी। ये चार साल पहले की बात है मगर इस बात के बारे में मैं इसलिए नहीं बता रही थी क्योंकि डिप्रेशन वर्ल्ड जुड़ा है।' अपने इस डिप्रेशन जोन को उन्होंने सिर्फ एक फेज बताया है। साथ ही इस पोस्ट में भी उन्होंने अपने अल्लाह के बारे में बाते लिखी हैं।



 

पोस्ट के आखिरी पैरा में जायरा ने बताया कि वो कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हैं। सोशल लाइफ से उनके काम से स्कूल से और स्पेशली सोशल मीडिया से। जायरा ने लिखा कि वो बेसब्री से रमजान का इंतजार कर रही हैं क्योंकि इसमें वो भगवान को याद कर सकती हैं। बता दें जायरा का ये पोस्ट बीते साल 11 मई 2018 का है।

बॉलीवुड और जायरा के फैंस के लिए बॉलीवुड छोड़ने का उनका ये फैसला बेहद चौंकाने वाला है। मगर अब इस खबर पर एक और बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल खबर आ रही है कि जायरा वसीम ने खुद ये पोस्ट नहीं लिखा है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो जायरा के मैनेजर तुहिन कुछ दूसरी ही कहानी सुना रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जायरा का पोस्ट दरअसल एक्ट्रेस ने लिखा ही नहीं है। बल्कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट को कम्प्रोमाइज हुए हैं।  

Web Title: Zaira Wasim has a depression in an 5 years ago

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे