दंगल गर्ल जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़खानी करने वाले को देंगी सुधरने का मौका? ले सकती हैं केस वापस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 01:57 PM2018-01-26T13:57:53+5:302018-01-26T14:02:44+5:30

जायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म दंगल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार भी हिट रही है।

Zaira Waseem may pardoned Vikash Sachdeva who was allegedly harrased her | दंगल गर्ल जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़खानी करने वाले को देंगी सुधरने का मौका? ले सकती हैं केस वापस

दंगल गर्ल जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़खानी करने वाले को देंगी सुधरने का मौका? ले सकती हैं केस वापस

दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार जायरा वसीम हवाईजहाज में छेड़खानी मामले में अपनी शिकायत वापस ले सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने जायरा वसीम की टीम के हवाले से ये दावा किया है।  जायरा वसीम ने एयर विस्तारा की फ्लाइट में सफर के दौरान 39 वर्षीय कारोबारी विकास सचदेवा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। 17 वर्षीय जायरा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली से मुंबई जाते हुए विमान में ये घटना घटी थी। मुंबई के कारोबारी सचदेवा के खिलाफ नौ दिसंबर 2017 को पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुंबई की स्थानीय अदालत ने सचदेवा को जमानत दे दी थी।

जायरा वसीम की टीम के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "अभियुक्त को उसके किए के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा है, सभी उसका नाम जान चुके हैं। कुछ लोगों ने हमसे मुकदमे की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया तो उसने (जायरा) कहा कि वो उसे माफ कर सकती है।" टीम के सदस्य ने कहा कि घटना के बाद जायरा गहरे सदमे और दुविधा में थी। टीम के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "...जो कुछ हुआ वो (जायरा) उसे (अभियुक्त को) सजा नहीं दिलाना चाहती। वो उसे अपनी गलती सुधारने का मौका देना चाहती है।"

जायरा वसीम ने हवाईजहाज में हुई दुर्घटना के बारे में अपने इस्टाग्राम पर जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गये वीडियो में रोते हुए आरोप लगाया था कि सचदेवा ने रात को सोते हुए अपने पैरों से उसने शरीर को छुआ था। सचदेवा ने सभी आरोपों से इनकार किया था। एयरलाइंस कंपनी ने कहा था कि जायरा ने फ्लाइट के दौरान विमानकर्मियों से कोई शिकायत नहीं की थी।

जायरा के इंस्टाग्राम वीडियो के सामने आने के बाद सचदेवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जायरा को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों गलत शिकायत करने के लिए ट्रॉल भी किया था।
 

Web Title: Zaira Waseem may pardoned Vikash Sachdeva who was allegedly harrased her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे