विराट और अनुष्का के अपार्टमेंट को देखकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्या है खासियत

By वैशाली कुमारी | Published: September 25, 2021 08:37 AM2021-09-25T08:37:17+5:302021-09-25T08:44:10+5:30

यह आलीशान घर लोगों को ध्यान खींचने का काम बेहद खूबसूरती से करता है। विरुष्का के इस आलीशान घर की तस्वीरें जब वायरल हुई तो यह घर सुर्खियों में आ गया। 

You will be surprised to see Virat kohli and Anushka sharma apartment | विराट और अनुष्का के अपार्टमेंट को देखकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्या है खासियत

अनुष्का और विराट

Highlightsअनुष्का और विराट के सुंदर घर में खूबसूरत सी बालकनी हैअनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आलीशान घर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। उनका अपार्टमेंट मुंबई वर्ली में ओमकार के नाम से बना हुआ है। यह आलीशान घर लोगों को ध्यान खींचने का काम बेहद खूबसूरती से करता है। विरुष्का के इस आलीशान घर की तस्वीरें जब वायरल हुई तो यह घर सुर्खियों में आ गया। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपने घर की तस्वीरों को शेयर करते दिखाई देते हैं। अनुष्का और विराट  इस घर में 2017 में अपने शादी के बाद से रह रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल का घर 7171 वर्ग फुट में फैला है। इनका घर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के टावर सी की 35 वीं मंजिल पर है। 

अनुष्का और विराट के सुंदर घर में खूबसूरत सी बालकनी है। जहां दोनों अक्सर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आते हैं। यह कपल अपनी बालकनी से सनसेट का मजा लेते हैं और दिवाली के मौके पर बालकनी पर फोटो खींचाते हुए नजर आते हैं। 

खबरों के अनुसार इस कपल ने इस आलीशान घर को 34 करोड़ में खरीदा था। उनके इस अपार्टमेंट में टेनिस कोर्ट, चाइल्ड केयर और क्लीनिक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। 

अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है वह अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। फिर उसके बाद अनुष्का शर्मा बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, पीके, NH10, बॉम्बे वेलवेट, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल व फिल्लौरी जैसी फिल्म में अदाकारी करती हुई दिखाई दी।

Web Title: You will be surprised to see Virat kohli and Anushka sharma apartment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे