लाइव न्यूज़ :

यश चोपड़ा बर्थ एनिवर्सरी: यश चोपड़ा की वो 5 फिल्में जो आज भी हैं यादगार

By मेघना वर्मा | Updated: September 27, 2018 07:30 IST

Yash Chopra Birth Anniversary (यश चोपड़ा बर्थ एनिवर्सरी): वो यश चोपड़ा ही थे जो रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को एक साथ एक स्क्रीन पर ला पाने में सफल हुए थे।

Open in App

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले यश चोपड़ा का नाम सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है। अपने बेहतरीन डायरेक्शन से उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं जिन्हें भूल पाना मुश्किल है। आज यश चोपड़ा के जन्मदिन पर बात उनकी ऐसी ही फिल्मों की जिनका खुमार आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। 

यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। लाहौर से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरे परिवार सहित यश, लुधियाना में शिफ्ट हो गए। यश चोपड़ा पहले इंजीनियर बनना चाहते थे और उसकी पढ़ाई के लिए लंदन भी जाना चाहते थे मगर उन्होंने अपने भाई बीआर चोपड़ा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर बनकरअपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। अपने इस फिल्मी सफर में उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 

1. दिल तो पागल है

1997 में आई ये फिल्म लोगों के दिलों में आज भी हैं। शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित और करीश्मा कपूर स्टार्र इस फिल्म को बनाते समय यश चोपड़ा 65 साल के थे मगर जिस जोश और यूथ सेन्ट्रिक टॉपिक के साथ उन्होंने फिल्म बनाई वो हर युवा को फिल्म से प्यार करने पर मजबूर कर देता है। लब ट्रायंगल का ब्यूटीफुल रोमांस और दिल छू लेने वाले गानों से सजी ये फिल्म उस दशक की कुछ चुनिंदा फिल्मों में से एक कही जा सकती है। 

2. चांदनी

1989 में आई फिल्म चांदनी किसे याद नहीं। ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना की इस फिल्म से लोगों को आज भी प्यार है। उस समय एक अलग तरीके की लव स्टोरी लिए इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। ना सिर्फ इस फिल्म के गाने बल्कि शूटिंग लोकेशन्स के लिए भी इस फिल्म को लोग याद करते हैं। 

3. सिलसिला

रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन स्टार्ट फिल्म अपनी कास्टिंग के लिए फेमस रही। वो यश चोपड़ा ही थे जो इन तीनों कलाकारों को एक साथ एक स्क्रीन पर ला पाने में सफल हुए थे। 1981 में आई इस फिल्म ने भले ही बिजनेस के चलते ज्यादा पैसा ना कमाया हो मगर इस फिल्म के गाने आज भी लोकप्रिय हैं। 

4. त्रिशूल

नाजायज बेटे के अपने पिता से बदला लेने की ये कहानी लोगों के दिलों को भा गई। 1978 में आई फिल्म त्रिशूल से यश चोपड़ा ने अपने निर्देशन का जादू चला दिया। संजीव कपूर, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की इस फिल्म नें लोगों के दिलों में घर कर लिया। ना सिर्फ फिल्म की कहानी बल्कि इसके डायलॉग और गाने भी बहुत फेमस हुए थे। 

5. दीवार

वो यश चोपड़ा ही थे जिन्होंने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का टाइटल दिलवाया था। उनकी फिल्म दीवार के बाद से अमिताभ बच्चन को लोग इसी नाम से बुलाते थे। मेरे पास मां है जैसा डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। 

21 अक्टूबर 2012 को फिल्मों का ये जादूगर हम सबसे विदा लेकर चला गया। यश चोपड़ा के जाने से लगा मानो हिंदी सिनेमा से रोमांस ही चला गया। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस