दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लिखा-गरीबों और बेघरों के लिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 4, 2019 08:51 AM2019-11-04T08:51:29+5:302019-11-04T08:52:04+5:30

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए आए दिन अपनी बात रखती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी राय व्यक्त की है।

With mask on her face, Priyanka Chopra expresses serious concern over Delhi pollution | दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लिखा-गरीबों और बेघरों के लिए...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लिखा-गरीबों और बेघरों के लिए...

Highlightsदिल्ली एनसीआर में इन दिनों धुंध की एक घनी चादर छाई हुई है।एनसीआर के सभी शहरो में हवा गुणवत्ता बेहद खराब है।

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों धुंध की एक घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरो में हवा गुणवत्ता बेहद खराब है। जिससे गंभीर स्तर के कारण हवा का स्तर दम घोटूं है लेकिन फिर भी लोग सांस लेने पर मजबूर हैं। इस प्रदूसण से केवल आम लोग ही प्रभावित नहीं हो रहे हैं, कुछ फिल्मीं सितारे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंगकर रही हैं। ऐसे में देसी गर्ल में प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।

ऐसे में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें प्रदूषण को लेकर बात कही है। प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह मास्क पहने नजर आ रही हैं साथ ही आंखो में चश्मा पहने नजर आ रही हैं।

फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिहहाल शूटिंग बहुत मुश्किल हो रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इन हालातों में लगो यहां कैसे रहते हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी अपना ध्यान रखें।

प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट रहे हैं। प्रियंका हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती रहती हैं। ऐसी पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपनी बात रखी हो।

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने ट्वीट करके बताया था कि दिल्ली के हालात कितने खराब हैं। अर्जुन ने लिखा था कि अभी अभी दिल्ली पहुंचा हूं। यहां की हवा बिल्कुल भी सांस लेने लायक नहीं है।  शहर की आज को हालत है वह वाकई काफी खराब है। यहां प्रदूषण साफ नजर आ रहा है। चारो तरफ धुंध धाय़ा हुऐ है। लोगों ने मास्क पहना हुआ है।  आखिर किसी को जागने के लिए और सही कदम उठाने के लिए कितनी और आपदाओं की जरूरत है? अगर हमलोग गलत हों तो बताइये? दिल्ली बचा।

Web Title: With mask on her face, Priyanka Chopra expresses serious concern over Delhi pollution

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे