लाइव न्यूज़ :

'किक 2' में सलमान संग काम करूंगी : जैकलिन फर्नाडिस

By IANS | Updated: March 4, 2018 16:47 IST

जैकलिन 2014 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'किक' में काम कर चुकी है। अफवाह थी कि फिल्म के सीक्वल में जैकलिन नहीं दिखेंगी।

Open in App

जैकलिन फर्नाडिस जिन्हें लेकर खबरें आईं थीं कि अब वह 'किक 2' का हिस्सा नहीं हैं, उनका कहना है कि अगर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म में उनकी मौजूदगी की पुष्टि की है तो जाहिर है कि वह फिल्म में सुपररस्टार सलमान खान के साथ जरूर दिखाई देंगी। जैकलिन वर्ष 2014 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'किक' में काम कर चुकी है। अफवाह थी कि फिल्म के सीक्वल में जैकलिन नहीं दिखेंगी। हालांकि, साजिद नाडियाडवाला ने पिछले सप्ताह एक साक्षात्कार में इन अफवाहों का खंडन किया था।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकलिन ने कहा, "साजिद नाडियाडवाला ने पुष्टि की है तो हां, मैं 'किक 2' में सलमान (खान)के साथ काम करूंगी।" जैकलिन ने शनिवार को गोवा पायरेट्स टीम की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में मिश्रित मार्शल आर्ट टूर्नामेंट सुपर फाइट लीग (एसएफएल) में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह कहा। फिटनेस के प्रति जागरुक अभिनेत्री एमएमए सुपर फाइट लीग का समर्थन करने का मौका पाकर खुश हैं। सुपर फाइट लीग से मिश्रित मार्शल आर्ट्स को आगे बढ़ने में मदद मिलने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "यह अद्भुत है। ईमानदारी से कहूं तो मैं उनमें से नहीं हूं, जो एमएमए या बॉक्सिंग करते हैं। मैंने अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'ब्रदर्स' में काम किया, जिसमें उन्होंने अद्भुत एक्शन किया, जिससे इसमें मेरी दिलचस्प पैदा हुई।"उन्होंने कहा, "इसके अलावा, अपने शारीरिक व्यायाम के लिए, मैं बॉक्सिंग और किक-बॉक्सिंग को शामिल करने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि यह बेहद शानदार खेल है। इसे पुरुष या महिला और लड़कियां हों या लड़के सभी समान रूप से कर सकते हैं।"

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस