अब अगले महीने नहीं तय हो पाएगी आलिया-रणबीर की शादी की डेट, जानिए क्या है कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 8, 2019 03:40 PM2019-03-08T15:40:11+5:302019-03-08T15:40:11+5:30
हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट अगले महीने अप्रैल में तय हो जाएगी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जारों पर हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस कपल की शादी की डेट अगले महीने अप्रैल में तय हो जाएगी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।
इन दोनों की शादी से जुड़ी एक चौकाने वाली बात सामने आई है। आईएएनएस को मिली जानकरी के अनुसार ऋषि कपूर ने निकट भविष्य में भारत लौटने की किसी भी प्लान को पूरी तरह से नकार दिया। अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कि उपचार के बाद अभी वो ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुधरने में थोड़ा वक्त लग रहा है।
इस वक्त भारत लौटने की स्थिति में नहीं हैं। उनका उपचार बहुत धीरे-धीरे चल रहा है। अपने घर लौटने में उन्हें और कुछ महीनों और लगेंगे। लेकिन मार्च के अंत में तो वो बिल्कुल भारत नहीं लौट सकते। यानि की अप्रैल में आलिया और रणबीर की शादी की तारीख किसी भी हालत में तय नहीं होने वाली हैं। अब एक बार फिर से दोनों की शादी आगे बढ़ती नजर आ रही है।
डेट होने वाली थी फिक्स
खबर आई थी कि इस महीने के आखिर तक देश लौटे जाएंगे। अब खबरों की मारें तो ऋषि भारत वापस आते ही सबसे पहले बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करवाएंगे। ऋषि चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।
टीवी टुडे की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैमिली साथ में पंडित से मिलने जाएंगे। वे रणबीर-आलिया की शादी के लिए शुभ मुहुर्त की तारीख तय करेंगे। पंडित से मुलाकात करने की तारीख अप्रैल में फिक्स की गई है। इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं।
जैसा कि पहले ही सामने आ चुका है रणबीर और आलिया ऋषि के ठीक होने तक अपने रिश्ते को किसी भी प्रकार का आधिकारिक नाम नहीं देना चाहते हैं। वहीं, महेश भट्ट कह चुके हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। ऐसे में अब ऋषि की देश वापिसी दोनों की शादी पर मुहर होगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होना लगभग तय जैसा अब लग रहा है। वैसे भी रणबीर-आलिया की फैमिली से उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है। हाल ही में स्विटजरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी में करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी।