आखिर क्यों 48 घंटे से कमरे के बाहर नहीं आईं थीं श्रीदेवी, जानें पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2018 10:51 IST2018-02-26T10:51:26+5:302018-02-26T10:51:26+5:30

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार (24 फ़रवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है।

Why did Sridevi not come out of the room for 48 hours? | आखिर क्यों 48 घंटे से कमरे के बाहर नहीं आईं थीं श्रीदेवी, जानें पूरा मामला

आखिर क्यों 48 घंटे से कमरे के बाहर नहीं आईं थीं श्रीदेवी, जानें पूरा मामला

मुंबई, 26 फरवरी:  दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार (24 फ़रवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ है लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार (26 जनवरी) को मुंबई में अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। 

दुबई: होटल के बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी , पढ़ें मौत के पहले के वो 'आखिरी लम्हें'

ऐसे में दुबई के अखबार खलीज टाइम्स की मानें तो श्रीदेवी बीते 48 घंटे से होटल के कमरे में अकेले थीं। करीब 48 घंटे( 2 दिन) के बाद बोनी कपूर उनसे मिलने शनिवार को पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक अभिनेत्री के पति और बेटी के मुंबई लौटने के बाद श्रीदेवी दुबई के अमीरात टॉवर होटल के कमरे में अकेली थीं। निधन से पहले 48 घंटे तक बाहर भी नहीं निकलीं। वह पूरी तरह से कमरे के अंदर पैक थीं। 

अलविदा श्रीदेवी LIVE: दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर ,शाम को होगा अंतिम संस्कार

इस बात की जानकारी होटल के सूत्रों ने पुलिस को दी है। जिसके बाद  दुबई पुलिस ने होटल का पूरा फ्लोर सील कर दिया है, ताकि जरूरी हो तो जांच की जा सके। इसी आधार पर आखिर 48 घंटे से वह कमरे के बाहर क्यों नहीं आईं थी पुलिस जांच कर रही है।  ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने नहीं किन्हीं और कारणों से हुई है। 

बस श्रीदेवी के संग काम करने के लिए शाहरुख और सलमान ने की थीं ये फिल्में

 श्रीदेवी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। एक में गड़बड़ी के बाद डाइट पिल्स और एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं। ऐसे में फिलहाल सभी को पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें इस बात का खुलासा हो सकेगा कि आखिर श्रीदेवी की मौत किस कारण ये हुई थी। वह 48 घंटे से कमरे के बाहर क्यों नहीं आईं थीं। खैर सभी के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी तमाम सवालों के जबाव लेकर दुनिया को अलविदा कह कर चली गई हैं।

Web Title: Why did Sridevi not come out of the room for 48 hours?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे