जानिए कौन है लव आज कल की मिस्ट्री गर्ल? कार्तिक-सारा के साथ आई है नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2020 10:43 AM2020-01-18T10:43:14+5:302020-01-18T10:43:14+5:30
लव आजकल की मिस्ट्री गर्ल का नाम आरुषि शर्मा है। माना जा रहा है कि इस फिल्म के साथ ही आरुषि शर्मा अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं लेकिन लव आजकल आरुषि की पहली फिल्म नहीं है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर लव आज कल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। ट्रेलर को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेलर ट्रेंड में आ गया है। ट्रेलर में लव रोमांस का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में कार्तिक के दो रूप दिखाए गए हैं।
कार्तिक 90 के दौर और मौजूदा दौर में हीरोइनों संग रोमांस कर रहे हैं और अपनी लव स्टोरी को बचाने में लगे हुए हैं। 2020 की लव स्टोरी में लह सारा अली खान के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। जबकि 90 के दशक में दिखाई गई एक्ट्रेस को लेकर हर किसी के मन में सवाल हैं।
लोगों के मन में सवाल हैं कि ये एक्ट्रेस कौन है। ये एक्ट्रेस है आरुषि शर्मा। माना जा रहा है कि इस फिल्म के साथ आरुषि लीड रोल में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि लव आज कल आरुषि की पहली फिल्म नहीं है।
आरुषि इससे पहले भी इम्तियाज अली की फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस 2015 में आई फिल्म तमाशा में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में आरुषि एक स्कूल टीचर सम्युक्ता का किरदार निभाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कॉलेज भी शेयर किया था, जिसमें वे रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और इम्तियाज अली के साथ नजर आई थीं।
आरुषि को तमाशा में किसी ने नोटिस नहीं किया था। अब माना जा रहा है कि लव आज कल के जरिए वह दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ सकती हैं।