जब देर से तैयार होती हैं अनुष्का शर्मा तो पति विराट कोहली का ऐसा होता है रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 31, 2019 10:28 AM2019-07-31T10:28:10+5:302019-07-31T10:28:28+5:30

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह और विराट एक दूसरे से कितना अलग हैं...

When the delay is ready Anushka Sharma, husband Virat Kohli, it happens. | जब देर से तैयार होती हैं अनुष्का शर्मा तो पति विराट कोहली का ऐसा होता है रिएक्शन

जब देर से तैयार होती हैं अनुष्का शर्मा तो पति विराट कोहली का ऐसा होता है रिएक्शन

Highlights2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सात फेरे लिए थे।दोनों अब शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सात फेरे लिए थे। दोनों अब शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ निजी समय बिताते भी नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट के संग के अपने रिश्ते पर अनुष्का शर्मा बोली हैं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह और विराट एक दूसरे से कितना अलग हैं इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि हम काफी हद तक एक जैसे हैं और एक जैसी चीजें करना पसंद करते हैं। 

अनुष्का ने इस दौरान बताया कि जब उनको साथ में किसी इवेंट पर जाना होता है तो उनको वक्त लगता है तो विराट कैसा रिएक्ट करते हैं। अनुष्का  ने बताया है कि उनको तैयार होते हुए 15 मिनट भी नहीं हुए होते हैं और विराट उनके आस पास चक्कर काटने लगते हैं। वह उनको आराम से बैठने को भी कहती हैं ताकि वो भी आराम से तैयार हो सकें।

विराट के इस तरह से रिएक्ट करने पर अनुष्का का कहना है कि वह जिस प्रोफेशन में हैं वहां सब काम टाइम पर किया जाता है। वो टाइम पर 3 मिनट पहले ही पहुंच जाते हैं। हालांकि वह खुद भी टाइम की काफी वैल्यू करती हैं और टाइम पर ही सब करने की कोशिश भी करती हैं। 

एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अक्सर विराट से कहती हैं कि वह अपने पति से कहते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी छवि एक अनुशासित अभिनेत्री की मानी जाती है। अनुष्का ने यहां ये भी बताया कि हम दोनों को टाइम स्पेंड करने का मौका कम ही मिल पाता है। एक दूसरे के साथ नॉर्मली घूमना विराट को काफी पसंद है। 

Web Title: When the delay is ready Anushka Sharma, husband Virat Kohli, it happens.

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे