स्मिता पाटिल को जब इस एक्टर से हुआ था प्यार, अपनी मां को भी छोड़ने के लिए हो गई थी तैयार
By वैशाली कुमारी | Published: November 16, 2021 09:18 PM2021-11-16T21:18:04+5:302021-11-16T21:20:19+5:30
स्मिता पाटिल अपने समय की बेहतरीन अदाकारा में से एक थी।उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था।
स्मिता पाटिल अपने समय की बेहतरीन अदाकारा में से एक थी।उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। अभिनेत्री को उनके टैलेंट की वजह से नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्मफेयर अवार्ड और पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया था। स्मिता के पिता राजनीति में थे और माँ सोशल वर्कर थी। मुंबई के पुणे में जन्म लेने वाली स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन पर न्यूज़ रीडर के तौर पर की थी। न्यूज़ रीडर्स से लेकर बेहतरीन अदाकारा बनने तक का सफर स्मिता पाटिल ने बड़ी तेजी के साथ तय किया था। अपने टैलेंट के दाम पर स्मिता ने कामयाबी हासिल की थी।
पर्सनल लाइफ में मुकाम हासिल करने के बाद स्मिता ने पर्सनल लाइफ राजबब्बर के साथ शुरू की थी। अभिनेत्री का राज बब्बर के साथ अफेयर था। स्मिता और राज बब्बर जब मिले थे तो वह शादीशुदा थे। राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। हिंदी सिनेमा में स्मिता राज बब्बर के रिश्ते को लेकर कई सारे सवाल उठाए गए। यहां तक कि उस समय स्मिता को चार बातें भी सुननी पड़ी। उनके बारे में यहां तक कहा गया कि उन्होंने राज बब्बर का बसा बसाया घर तोड़ दिया।
वहीं दूसरी तरफ स्मिता पाटिल के परिवार वाले भी उनके और राज बब्बर के रिश्ते से खुश नहीं थे। अभिनेत्री अपने प्यार के लिए अपने मां के खिलाफ तक चली गई थी। स्मिता अपनी मां को रोल मॉडल मानती थी लेकिन राज बब्बर से प्यार और शादी के मामले में उन्होंने अपनी मां को भी छोड़ने का फैसला ले लिया था। अभिनेत्री स्मिता पाटिल राज बब्बर की शादी हुई और उनका एक बेटा भी हुआ। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की प्रेगनेंसी में कुछ समस्याओं की वजह से बच्चा पैदा होने के बाद उनकी मौत हो गई।