जब शाहरुख और काजोल के रिलेशनशिप की उड़ने लगी थी अफवाहें, शाहरुख ने किया था यह खुलासा
By वैशाली कुमारी | Published: November 29, 2021 09:57 PM2021-11-29T21:57:14+5:302021-11-29T21:58:57+5:30
बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन कुछ ऐसी जोड़ी बन जाती हैं जिनकी केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है। कुछ ऐसी जोड़ी होती हैं जिनमें कयास लगाना शुरू हो जाता है कि यह रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में होंगे।
बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन कुछ ऐसी जोड़ी बन जाती हैं जिनकी केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है। कुछ ऐसी जोड़ी होती हैं जिनमें कयास लगाना शुरू हो जाता है कि यह रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में होंगे। इस सूची में कई सारे बड़े-बड़े नामचीन मशहूर अदाकार शामिल हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान और काजोल का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड की कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शाहरुख और काजोल एक साथ नजर आए थे। इनकी जोड़ी हमेशा सुपरहिट रही है चाहे वह फिल्म कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और माय नेम इज खान हो इन सभी फिल्मों में दर्शकों को काजोल और शाहरुख की केमिस्ट्री को पसंद आई थी। जब यह दोनों साथ में फिल्मों में दिखाई देने लगे थे तो उस दौरान ऐसी भी खबर आने लगी थी कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। इस सिलसिले से जुड़े हुए सवाल शाहरुख और काजोल दोनों से ही किए गए थे इसके जवाब में बॉलीवुड के किंग खान ने शानदार जवाब दिया था।
एक इंटरव्यू में सवाल किया गया तो शाहरुख ने जवाब दिया कि कुछ तस्वीरों को कैसे मैगजीन बढ़ा चढ़ाकर लोगों के सामने पेश करती है। इतना ही नहीं बल्कि कोई स्टार का लिंक का भी करवा देते है। शाहरुख खान से जब कहा गया था कि काजोल से उनका नाम जोड़ा जाता है तो इस पर एक्टर ने बताया कि सच में बच्ची है। वह तनुजा आंटी की बेटी है। छोटी बहन की तरह है सिर्फ इतना ही नहीं गौरी भी उन्हें बेहद पसंद करती हैं। शाहरुख ने आगे कहा कि जूही, माधुरी, मनीषा, शिल्पा, सोनाली, नगमा और उर्मिला सभी के साथ में काम करता हूं लेकिन किसी के साथ उनके घर मैं रात में बिल्कुल भी नहीं जाता। काजोल के साथ भी मैं उनके घर नहीं गया।
अपनी को एक्टर्स के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने बताया कि वह समलैंगिक नहीं है लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि लड़कियों को देखते ही उन पर फिदा हो जाते हैं। कोई भी सुंदर चेहरा मन नहीं मोह लेता उनका। शाहरुख ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी किसी से भी अफेयर हुआ तो इतने स्मार्ट है कि कभी किसी को पता भी नहीं चलने देंगे। ऐसे में यह सब बातें बंद हो जानी चाहिए। शाहरुख ने आगे बताया कि इसी कारण से उन्होंने जूही चावला के संग काम करना भी बंद कर दिया था।
शाहरुख ने बताया कि अगर ऐसी आप अगवानी और उड़ती रही तो काजोल की शादी में काम करना बंद कर दूंगा। यह बहुत ही ज्यादा शर्म वाली बात होगी क्योंकि वह बेहद ही शानदार एक्ट्रेस हैं। काजोल ने भी एक बार इस पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि वह शाहरुख खान की इकलौती दोस्त हैं जो उनके गाल खींच सकती हैं।