जब रणबीर को पता चला ऋषि कपूर को है कैंसर, ऐसा था उनका रिएक्श-मां नीतू सिंह ने बताए राज

By मेघना वर्मा | Published: September 1, 2019 04:40 PM2019-09-01T16:40:01+5:302019-09-01T16:40:01+5:30

ऋषि कपूर ने बताया किस तरह अपने परिवार के साथ मिलकर उन्होंने कैंसर की जंग जीती है। नीतू सिंह ने भी बहुत सारी चीजें शेयर की।

when Ranbir Kapoor knows about his father Rishi Kapoor cancer this was his reaction | जब रणबीर को पता चला ऋषि कपूर को है कैंसर, ऐसा था उनका रिएक्श-मां नीतू सिंह ने बताए राज

जब रणबीर को पता चला ऋषि कपूर को है कैंसर, ऐसा था उनका रिएक्श-मां नीतू सिंह ने बताए राज

Highlightsबीते साल अचानक से यह खबर आई थी कि ऋषि कपूर को कैंसर हो गया है और वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए हैं।ऋषि कपूर के फैंस इस खबर को सुनकर अचम्भे में थे।

बीते साल से ही ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे थे। अब वो पूरी तरह स्वस्थय हैं और जल्द ही भारत वापिस आने को तैयार हैं। ऋषि कपूर के फैंस के लिए खबर बिल्कुल चौंकाने वाली थी। जिस समय लोगों को उनकी इस बीमारी के बारे में पता चला सभी दुआ करने लगे। वहीं जब उनके बेटे रणबीर कपूर को यह पता चला था तो कैसा था उनका रिएक्शन इस बात का खुलासा मां नीतू सिंह ने किया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। नीतू ने बताया कि कैंसर के बारे में सुनकर रणबीर कपूर की आंखों से आंसू बहने लगे थे। वहीं ऋषि कपूर ने भी बताया कि किस तरह उन्होंने मिलकर कैंसर की जंग जीती है। नीतू सिंह ने भी बहुत सारी चीजें शेयर की।

नीतू कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि जब सबसे पहले रणबीर कपूर ने उन्हें इस बारे में बताया तो सुनने के बाद उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। कुछ घंटो तक को रणबीर इस बार पर विश्वास ही नहीं कर पाए। नीतू सिंह ने बताया कि जब कुछ समय बाद रणबीर कपूर ने खुद को सम्भाला और शांत किया तो अपनी मां से कहा चलिए इसका सामना करते हैं।

नीतू सिंह ने आगे बताया कि ऋषि कपूर के कैंसर की बात सुनने के बाद रणबीर कपूर ने खुद को संभाला उसके बाद सबकुछ छोड़कर दिल्ली के लिए चले गए। उस वक्त ऋषि कपूर दिल्ली में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां से अपने पिता को लेकर वो फौरन न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। नीतू सिंह ने बताया कि इलाज के दौहर वह चार बार ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे। 

Web Title: when Ranbir Kapoor knows about his father Rishi Kapoor cancer this was his reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे