लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 25 साल पहले ही रणबीर-सोनम और टाइगर एक साथ कर चुके हैं काम, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 17:17 IST

1992-93 में मुंबई में हुए दंगों के बाद दूरदर्शन ने सुभाष घई के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता फिल्म बनाई थी जिसमें उस वक्त के हर एक बड़े स्टार को लिया गया।

Open in App

अनिल कपूर, ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ के बच्चे सोनम कपूर, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फैंस के लिए खुशी की बात होगी अगर उनको पता लगे कि ये तीनों एक साथ काम करेंगे। लेकिन खास बात यह है कि ये स्टार्स सालों पहले साथ काम कर चुके हैं। 

इन तीनों ने तब स्क्रीन शेयर की थी, जब किसी को भी नहीं पता था कभी ये बॉलीवुड स्टार बनेंगे। आपको बता दें कि इन तीनो ने करीब 25 साल पहले एक वीडियो में काम किया था।

दरअसल इन तीनो स्टार्स ने अपने-अपने पिता के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए बनाए गए एक खास वीडियो में काम किया था। 1992-93 में मुंबई में हुए दंगों के बाद दूरदर्शन ने सुभाष घई के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता फिल्म बनाई थी जिसमें उस वक्त के हर एक बड़े स्टार को लिया गया। इस वीडियो का जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, गोविंदा अहम हिस्सा थे। आपको बता दें कि‘सारा भारत ये कहे, प्यार की गंगा बहे’ नाम के इस वीडियो में ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर अपने-अपने बच्चे यानी रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और सोनम कपूर के साथ दिखे थे। जिन बच्चों के साथ गाने में ये स्टार्स नजर आए थे वो दरअसल में इनके खुद के बच्चे रणबीर, सोनम, टाइगर थे। ये वीडियो करीब 25 साल पुराना इस कारण से आपका इनको पहचानना खासा मुश्किल होगा। 

टॅग्स :रणबीर कपूरसोनम कपूरटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?