तैमूर की देखभाल करने वाली 'आया' को कितनी सैलेरी देते हैं सैफ-करीना?

By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 29, 2018 07:41 PM2018-09-29T19:41:22+5:302018-09-29T19:42:06+5:30

सैफ-करीना तैमूर को साथ लेकर विदेश निकलते हैं कि तो सावित्री को साथ ले जाते हैं। अब सावित्री का करीना के घर में परिवार के सदस्य जैसी हो गई हैं।

what salary Saif kareena gives to taimur ali khan's nainy | तैमूर की देखभाल करने वाली 'आया' को कितनी सैलेरी देते हैं सैफ-करीना?

नैनी सावित्री के साथ तैमूर

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर दोनों ही अब काम पर लौट आए हैं। लेकिन उनके बेटे तैमूर अली खान अभी इतने बड़े नहीं हुए हैं कि खुद अपने काम कर लें। इसलिए उनको संभालने के लिए दोनों एक आया यानी कि नैनी को रखा हुआ है। नैनी ही सैफ-करीना की गैरमैजूदगी तैमूर का खयाल रखती हैं। इसके लिए उन्‍हें बाकयदे सैलरी दी जाती है। यहां तक कि एक्स्ट्रा टाइम करने पर उनकी सैलरी बढ़ा दी जाती है। आमतौर पर ऐसी जानकारियां बहुत कम बाहर आ पाती हैं। लेकिन हाल ही में एक शो के दौरान इसका खुलासा हो गया।

दैनिक भास्कर की एक खबर के अनुसार तैमूर को संभालने वाली नैनी का नाम सावित्री है। सैफ-करीना ने इनकी महीने की सैलरी 1.5 लाख रुपये रखी है। इतना ही नहीं अगर नैनी अगर तैमूर की देखभाल के अलावा अगर घर के कुछ और काम सावित्री करती हैं तो इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। यानी उनकी कुल सैलेरी 1.75 लाख रुपये हो जाती है। बहुत से लोग इतनी सैलेरी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन नौकरियों की आपस में तुलना नहीं की जा सकती। फिर भी करीना का कहना है कि उनके बेटे को संभालना कोई आम काम नहीं है।

तैमूर संग विदेश भी जाती हैं सावित्री

खबर के अनुसार अगर सैफ-करीना तैमूर को साथ लेकर विदेश निकलते हैं कि तो सावित्री को साथ ले जाते हैं। अब सावित्री का करीना के घर में परिवार के सदस्य जैसी हो गई हैं। तैमूर नैनी के साथ प्ले स्कूल भी जाते हैं। जब तक वे वहां रहते हैं नैनी उनका इंतजार करती हैं।

जानकारी के मुताबिक नैनी को जुहू स्थित एक प्राइवेट कंपनी ने भेजा है। बताया जाता है कि इस एजेंसी पर सिने दुनिया के लोगों का काफी भरोसा है। करीना के अलावा तुषाक कपूर, सोहा अली खान आदि ने भी यहां से अपने बच्चों के लिए नैनी ले जाते रहे हैं। यह एजेंसी ही नैनी की पूरी जिम्मेदारी लेती है। उनके मेडिकल से लेकर उनके पुलिस‌िया जानकारियों तक यही एजेंसी संभलती हैं। सेलिब्रे‌टियों को इसी एजेंसी के तहत उन्हें सैलेरी देनी होती है।

Web Title: what salary Saif kareena gives to taimur ali khan's nainy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे