Happy Holi: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमकर पी ‘भांग’, Video हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 11:38 AM2020-03-10T11:38:38+5:302020-03-10T11:38:38+5:30

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoying Bhang पापाराज़ी ने दोनों को हवाई अड्डे पर एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर घुमते हुए स्पॉट किया हैं।

watch at a holi party priyanka chopra and nick jonas | Happy Holi: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमकर पी ‘भांग’, Video हुआ वायरल

Happy Holi: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमकर पी ‘भांग’, Video हुआ वायरल

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई होली मनाने आए थेभारत में होली मनाने के लिए प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और परिवारजनों के साथ शहर से दूर वीकेंड मनाने के लिए रवाना हुए थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई होली मनाने आए थे। दोनों होली के रंगों में रंगे नजर आए थे। इस दौरान की दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।  भारत में होली मनाने के लिए प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और परिवारजनों के साथ शहर से दूर वीकेंड मनाने के लिए रवाना हुए थे। होली पार्टी में प्रियंका और निक ने भांग का जमकर मजा लिया था।

होली पार्टी में निक और प्रियंका ने भांग पी थी इसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की मस्ती साफ तौर पर देखी जा सकती है। फैंस इस वीडियो को देखकर दीवाने हो गए हैं। फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका मस्ती कर रही है, वहीं उनके साथ उनकी गर्ल गैंग भी साथ नजर आ रही हैं और सभी म्यूजिक का भी मजा लेते नजर आ रहे हैं। जबकि निक को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। इस वीडियो में सब भांग पीने की बात कह रहे हैं।


जिससे साफ हो रहा है कि निक और प्रियंका ने भी होली के त्योहार में भांग का मजा लिया था।मुंबई में होली मनाने के बाद प्रियंका और निक को बीती रात यूएसए वापस जाते देखा जा सकता हैं। प्रियंका और निक मुकेश अंबानी के घर होली पार्टी में भी पहुंचे थे।

बड़े पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब प्रियंका को एक डिजिटल वेब सीरीज में राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा।

Web Title: watch at a holi party priyanka chopra and nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे