ऐश्वर्या राय मीम विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने दी सफाई, कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया तो माफी कैसी
By पल्लवी कुमारी | Published: May 20, 2019 10:36 PM2019-05-20T22:36:09+5:302019-05-20T22:36:09+5:30
ऐश्वर्या राय मीम विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करते हुए उनके किए ट्वीट पर सफाई मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक के इस मजाक के लिए उनसे जवाब मांगा था।
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर कर विवादों में फंसे अभिनेता विवके ओबेरॉय ने सफाई पेश की है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद विवक ओबरॉय ने कहा है कि जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं की है तो माफी किस बात की मांगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विवेक ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि माफी मांगिए चाहिए, लेकिन किस बात के लिए। मुझे महिला आयोग का नोटिस मिला है, मैं उनसे मिलना चाहूंगा और जानना चाहूंगा कि आखिर मैंने किया क्या है।
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांग लूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। इसमें गलत ही क्या है? किसी ने एक मीम ट्वीट किया और मैं उस पर हंस पड़ा।'
Vivek Oberoi on notices by National Commission for Women & Maharashtra State Commission for Women: I'm waiting for National Commission for Women, State Commission for Women. I'd like to meet them, I'll also like to explain myself because I don't think I have done anything wrong. pic.twitter.com/yeqRFu6B1Y
— ANI (@ANI) May 20, 2019
विवेक ओबेरॉय ने कहा, मुझे नहीं पता लोग इस मीम का इतना बवाल क्यों कर रहे हैं। किसी ने मुझे ये मीम भेजा था, जिसमें मेरा मजाक बनाया गया था। मैं इस पर हंसा और उस आदमी की क्रिएटिविटी की तारीफ की थी। अगर कोई आपका मजाक बनाता है तो उसे सीरियस लेने की जरूरत नहीं है।
Vivek Oberoi: I don't know why people are making a huge issue out of it. Someone had sent me a meme which made fun of me. I laughed on it&I appreciated the person for his creativity. If someone mocks at you, you should not take it seriously. pic.twitter.com/Ak23Slw8vr
— ANI (@ANI) May 20, 2019
महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करते हुए उनके किए ट्वीट पर सफाई मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक के इस मजाक के लिए उनसे जवाब मांगा है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी विवेक को नोटिस भेजा है।
National Commission for Women issues notice to actor Vivek Oberoi demanding explanation over his tweet on exit polls. pic.twitter.com/E5h2Yrqyq8
— ANI (@ANI) May 20, 2019
जानें क्या है ऐश्वर्या राय मीम विवाद
विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर पर ऐश्वर्या राय को लेकर एक मीम शेयर किया। जो लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स पर बनाया गया है। मीम में ऐश्वर्या राय के अभिनेता सलमान खान और विवेक ओबरॉय के साथ रिश्तों को लेकर तंज किया गया है।
Haha! 👍 creative! No politics here....just life 🙏😃
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 20, 2019
Credits : @pavansingh1985pic.twitter.com/1rPbbXZU8T
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं।