ऐश्वर्या राय मीम विवाद: सोनम को विवेक का जवाब, 'सोनम फिल्मों में कम ओवरऐक्ट करें और सोशल मीडिया पर कम ओवर रिएक्ट करें'

By पल्लवी कुमारी | Published: May 20, 2019 11:23 PM2019-05-20T23:23:23+5:302019-05-20T23:23:23+5:30

विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांग लूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। इसमें गलत ही क्या है? किसी ने एक मीम ट्वीट किया और मैं उस पर हंस पड़ा।'

Vivek Oberoi speaks on Sonam Kapoor's reaction on aishwarya rai meme row | ऐश्वर्या राय मीम विवाद: सोनम को विवेक का जवाब, 'सोनम फिल्मों में कम ओवरऐक्ट करें और सोशल मीडिया पर कम ओवर रिएक्ट करें'

ऐश्वर्या राय मीम विवाद: सोनम को विवेक का जवाब, 'सोनम फिल्मों में कम ओवरऐक्ट करें और सोशल मीडिया पर कम ओवर रिएक्ट करें'

Highlightsविवेक ओबेरॉय का ट्वीट चंद घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। मजाकिया अंदाज में शेयर किया गया विवेक ओबरॉय का ये ट्वीट लोगों को तंज जैसा भी लग रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर करने पर अभिनेता विवके ओबेरॉय ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद विवक ओबरॉय ने कहा है कि जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं की है तो माफी किस बात की मांगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी जवाब दिया है।

 

विवेक ओबेरॉय ने कहा है, मुझे लगता हैं कि मैं 10 साल से महिला सशक्तीकरण पर काम कर रहा हूं जब सोनम कपूर अपने मेकओवर पर काम कर रही थीं। सोनम बहुत अच्छी हैं, उनके पिता अनिल कपूर के लिए मेरे दिल में काफी सम्मान है लेकिन मैं सोनम को सलाह देना चाहता हूं कि आप अपनी फिल्मों में कम ओवरऐक्ट करें और सोशल मीडिया पर कम ओवर रिएक्ट करें।' ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर किए जाने के बाद ट्विटर पर सोनम कपूर ने विवेक की आलोचना की थी। 

विवेक ओबेरॉय ने कहा, मुझे लगता है कभी-कभी कुछ लोग कूल बनने के लिए प्रतिक्रिया लिख देते हैं। मैं पूछना चाहूंगा सोनम कपूर से कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण के ऊपर कितना काम किया है। हमने पिछले 10 साल में करीब 2200 बच्चियों को  वेश्यावृत्ति, जबरन काम आदि से बचाकर फ्री शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य आदि देकर हमने सशक्त किया है। इनमें से कई बच्चियां स्कॉलरशिप पर अमेरिका, यूके, कनाडा में पढ़ रही हैं। 

विवेक ने सलमान और ऐश्वर्या पर कहा, जो लोग उस मीम में हैं उनके अलावा हर किसी को मीम से परेशानी हो रही है। काम करने जाते हैं नहीं और गैर मुद्दों पर नेतागिरी शुरू कर देते हैं। दीदी (ममता बनर्जी) ने हाल ही में किसी को मीम शेयर करने पर जेल भेजा था।

सोनम कपूर ने कहा-    'डिस्कस्टिंग एंड क्लासलेस' 

सोनम कपूर अहूजा ने ट्विटर पर विवेक ओबरॉय पर निशाना साधा है। सोनम कपूर ने लिखा- घिनौना और नीचे गिरा हुआ। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी विवेक ओबरॉय की आलोचना की है।  

विवेक ओबेरॉय द्वारा किया गया ट्वीट 

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ। 
 
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: Vivek Oberoi speaks on Sonam Kapoor's reaction on aishwarya rai meme row

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे