लाइव न्यूज़ :

विवेक ओबेरॉय ने विवादित ट्वीट डिलीट कर मांगी माफी, कहा-किसी मह‍िला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2019 10:02 IST

ऐश्वर्या का मीम शेयर करने मामल में विवेक ओबेरॉय सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मेरी गलती क्या है जो मैं माफी मांगूं, लेकिन अपने इस बयान से पलटते हुए 24 घंटे के अंदर व‍िवेक ओबेरॉय ने माफी मांगते हुए ट्वीट ड‍िलीट कर द‍िया है।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक ने कहा कि वह कभी किसी महिला का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं.व‍िवेक ने पुराने व‍िवाद‍ित ट्वीट को ड‍िलीट करते हुए दो नए ट्वीट मंगलवार को किए हैं

बॉलीवुड अभिनता विवेक ओबेरॉय के द्वारा ऐश्वर्या राय का मीम शेयर करने के मामले में विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विवेक ने  सोमवार को लोकसभा एग्जिट पोल   से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। मामला बढ़ने पर इस ममाले पर विवेक ने माफी मांग ली है।

एक महिला का मीम शेयर करने पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भी भेजा था। जिसके बाद विवेक ने कहा था कि, "लोग इस मसले पर माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। व‍िवेक ने पुराने व‍िवाद‍ित ट्वीट को ड‍िलीट करते हुए दो नए ट्वीट मंगलवार को किए हैं।

 पहले ट्वीट में व‍िवेक ने ल‍िखा है कि कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है। हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे, मैंने 10 साल तक तकरीबन दो हजार लड़कियों के बेहतर भव‍िष्य के लिए काम किया है। मैं किसी मह‍िला का अपमान‍ित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं।

व‍िवेक ने दूसरे ट्वीट में कहा, मेरे मीम से अगर किसी मह‍िला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं।ट्वीट ड‍िलीटेड।

जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ।  विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं।  

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयऐश्वर्या राय बच्चनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस