विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शेयर की तस्वीर, अनुष्का को बताया मायरॉक तो फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया
By वैशाली कुमारी | Published: November 21, 2021 07:30 PM2021-11-21T19:30:35+5:302021-11-21T19:33:27+5:30
अभी हाल ही में उन्होंने रविवार की सुबह कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने रविवार की सुबह कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की।
अनुष्का के साथ प्यारी तस्वीर साझा करते हुए, विराट ने इसे "माई रॉक" के रूप में कैप्शन दिया। अपलोड के कुछ ही पलों में, फोटो वायरल हो गई और फैंस इस कपल पर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, 'लंबे समय बाद!!! एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "इतनी प्यारी तस्वीर।" तस्वीर में, कपल सफेद टीज में कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस बीच दुबई में दिवाली मनाने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर वापस आ गए हैं। अनुष्का दुबई में पति विराट कोहली के साथ शामिल हुई थीं, जहां वह टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम परिवार को एक नीयान हरे रंग की मोनोकिनी में खुद की एक शानदार तस्वीर के साथ पोज दिया । एक पूल के पास पोज़ देते हुए, अनुष्का ने अपनी क्यूट मुस्कान से इंटरनेट पर धूम मचा दी।
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की। अभिनेत्री ने 11 जनवरी, 2021 को अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया। वर्क फ्रंट पर, अनुष्का, जिन्हें आखिरी बार 'ज़ीरो' में देखा गया था, अनुष्का के पास अभी कुछ फिल्में हैं जैसे कि नवदीप सिंह की 'कनेड़ा', और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।