VIDEO: जब विराट कोहली की वजह से अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, बात करना भी कर दिया था बंद
By अमित कुमार | Published: May 19, 2020 07:40 PM2020-05-19T19:40:27+5:302020-05-19T19:40:27+5:30
भूटान में विराट कोहली की एक हरकत से अनुष्का शर्मा इतना परेशान हो गई थी कि उन्होंने कोहली से बात करना बंद कर दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में विराट-अनुष्का को एक साथ टाइम स्पेंड करने का भरपूर मौका मिला है। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह अनुष्का के साथ एक साथ इतना सारा समय गुजार पाएंगे।
फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान विराट कोहली ने एक पुराना किस्सा शेयर किया। सुनील छेत्री ने कोहली से भूटान को लेकर सवाल किया। उन्होंने ऐसा क्या हुआ कि भूटान में आप अपनी वाइफ को छोड़कर चले गए। इस पर कोहली ने कहा कि हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे, तभी बीच में कुछ भीड़ नजर आई।
कोहली ने आगे कहा कि भीड़ में से किसी ने अवाज लगाई कि यह विराट जैसा लग रहा है। इतना सुनते ही मैंने बाइक तेजी से भगा ली। मैं जब काफी आगे निकल गया, तो मैंने पीछे मुड़कर देखा तो अनुष्का नजर नहीं आई। हमारे साथ एक गाड़ी चल रही थी, कि हम जब थकें तो बाइक इसमें रखकर गाड़ी से आगे निकलें। अनुष्का उस गाड़ी में थी, मेरी इस हरकत से वह नाराज हो गई थी और मुझसे बात नहीं कर रही थी। दोबारा बात करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की।' विराट कोहली इस दौरान सुनील छेत्री के और भी कई सवालों के जवाब दिए।
🎥 | @imVkohli on leaving Anushka behind while cycling in Bhutan and angry Anushka ignoring him post that 😂 #Virushkapic.twitter.com/inSDD2mTvt
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) May 17, 2020
2013 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। कहते हैं दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई और फिर दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। इन तमाम तरह अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए। फिर क्या था फैंस को बिना बोले इनके इश्क का पता लग गया।
साल 2017 में हुई शादी
2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।