भावुक हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, इसरो अध्यक्ष को लगाया गले, वीडियो देख बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आया रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 12:26 PM2019-09-07T12:26:45+5:302019-09-07T12:26:45+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। 

Viral Video of PM Narendra Modi and ISRO director K Sivan emotional video | भावुक हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, इसरो अध्यक्ष को लगाया गले, वीडियो देख बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आया रिएक्शन

भावुक हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, इसरो अध्यक्ष को लगाया गले, वीडियो देख बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आया रिएक्शन

Highlights‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया।सोशल मीडिया पर लगातार इसे लेकर रिएक्शन्स आ रहे हैं।

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया।

पीएम संबोधन खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। वहीं यह वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

इस वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी भी बेहद भावुक हो गए। अब लगातार इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी पीएम के इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों के लिए भी अपनी बातें रख रहे हैं। 

सोनम कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा, दिल छूने वाला...


अनुपम खेर ने भी मोदी और इसरो के अध्यक्ष की गले लगी हुई फोटो शेयर कर लिखा, 'डियर पीएम मोदी जी...इसरो में आपकी स्पीच बहुत मोटिवेशनल थी। इसरो के चीफ के सिवान के साथ इमोशनल होकर गले लगना बहुत सालों तक भारतीय के दिलों में रहेगा। आप पर गर्व है। शुक्रिया।'

वहीं परेश रावल ने भी इसके लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। 

Web Title: Viral Video of PM Narendra Modi and ISRO director K Sivan emotional video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे