विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने सात जन्मों में बदला सात सालों का सफर, शेयर की शादी की तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: February 19, 2022 04:11 PM2022-02-19T16:11:35+5:302022-02-19T16:13:46+5:30

एक्टर विक्रांत मैसी ने `18 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ हिमाचार प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की। बताते चलें कि दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

Vikrant Massey and Sheetal Thakur shared their wedding pictures on instagram | विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने सात जन्मों में बदला सात सालों का सफर, शेयर की शादी की तस्वीरें

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने सात जन्मों में बदला सात सालों का सफर, शेयर की शादी की तस्वीरें

Highlightsविक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को सात सालों तक डेट कर चुके हैं।विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं।दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि विक्रांत और शीतल ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हिमाचार प्रदेश में शादी की। वहीं, नई शुरुआत के लिए फैंस के साथ कई सितारे भी इस नवविवाहित जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं। 

वहीं, विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत" अपने खास दिन के मौके पर जहां विक्रांत ने व्हाइट शेरवानी पहनी हुई है तो वहीं शीतल भी लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एकसाथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को सात सालों तक डेट कर चुके हैं। विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं। इस कपल ने साल 2019 में सगाई की थी। बताते चलें कि दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी 2022 को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की।

Web Title: Vikrant Massey and Sheetal Thakur shared their wedding pictures on instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे