एक्स गे-कपल विकास गुप्ता और पार्थ का वीडियो फिर हुआ वायरल, हुआ था हंगामेदार ब्रेक-अप
By पल्लवी कुमारी | Published: May 23, 2018 10:23 AM2018-05-23T10:23:18+5:302018-05-23T10:23:18+5:30
दिसंबर 2015 में आई खबर के मुताबिक, पार्थ ने विकास को एक लीगल नोटिस भेजा था। इसमें विकास पर उन्हें गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था।
मुंबई, 23 मई: टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल प्रोड्यूसर-राइटर और बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पार्थ समथान के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं। सीरियल्स के एक्टर पार्थ समथान के साथ विकास गुप्ता कई सालों तक गे-रिलेशनशिप में रह चुके हैं।
वीडियो किसी पार्टी या नाइट कल्ब की है। जहां विकास गुप्ता और पार्थ समथान एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो से एक बार फिर विकास गुप्ता और पार्थ समथान के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में है। खबरों के मुताबिक यह वीडियो संगीतकार पलाश मुचल का जन्मदिन के पार्टी की है।
आप भी देखिए वीडियो
बता दें कि विकास गुप्ता के मुताबिक दिसंबर 2013 में पार्थ ने उनपर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। इतना ही नहीं, पार्थ ने उनके पांच शोज में काम भी किया है। दिसंबर 2015 में आई खबर के मुताबिक, पार्थ ने विकास को एक लीगल नोटिस भेजा था। इसमें विकास पर उन्हें गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था।
रणबीर-आलिया का रिश्ता पक्का? ऋषि कपूर ने भट्ट परिवार को लेकर किया ये ट्वीट
पार्थ ने विकास के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास को समन भेजा और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। पार्थ समथान 'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे सीरियल्स बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। एकता कपूर ने इनके रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें