Video:प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद ने पति निक को दी ये खास सलाह, जानिए क्या है खास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2019 10:23 AM2019-01-08T10:23:24+5:302019-01-08T10:23:24+5:30

कॉफी विद करण शो के अगले एपिसोड में शाहिद कपूर अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाले हैं।

Video: shahid kapoor given advice to priyanka chopras husband nick jonas | Video:प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद ने पति निक को दी ये खास सलाह, जानिए क्या है खास?

फाइल फोटो

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सेलेब अपने दिल के राज खेलते हैं। अब तक शो में कई सेलेब को फैंस कई अहम बातों को करते देख चुके हैं। हाल ही के शो में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल शो में चार चांद लगाने पहुंचे थे। अब शो में जल्द दो कपूर भाई नजर आने वाले हैं।

शो के अगले एपिसोड में शाहिद कपूर अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाले हैं। शाहिद ने इस मौके पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को अहम सलाह दी है। करण ने शो में शाहिद से सवाल किया कि वह न्यूली वेड कपल निक-प्रियंका को क्या सलाह देना चाहेंगे? 

 करण जौहर शाहिद कपूर से पूछते हैं कि अगर आप निक को कोई खास सलाह देंगे तो वो क्या होगी? जवाब में शाहिद कपूर कहते हैं कि,‘मैं उनसे कहूंगा कि निक कभी भी पीछे ना हटना, आपके पास असली देसी गर्ल है।’वैसे शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक जोनस को कभी भी प्रियंका चोपड़ा से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी। वह वाकई किस्मतवाले हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें अपना दिल दिया है।

 प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर फिल्म कमीने में साथ नजर आए थे। दोनों के बीच उस समय अफेयर की भी बाते सामने आई थी। शाहिद के निक को सलाह  का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। हाल ही में शाहिद देसी दर्ल के रिसेप्शन में पहुचे थे। शाहिद और प्रियंका के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब थी।

ऐसे में शाहिद का प्रियंका के यहां जाना भी चकित कर देने वाला था, शाहिद यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। प्रियंका का बॉलीवुड का लास्ट अफेयर शाहिद के साथ की कहा जाता है। ऐसे में शाहिद का पत्नी के साथ पहुंचना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

Web Title: Video: shahid kapoor given advice to priyanka chopras husband nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे