Video: नोरा फतेही ने करीना कपूर के 'फेविकोल से' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा है वायरल
By अनुराग आनंद | Published: January 11, 2021 11:59 AM2021-01-11T11:59:42+5:302021-01-11T12:03:45+5:30
इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा फतेही 'फेविकोल से' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
मुंबई: अभिनेत्री नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेहीकरीना कपूर के सुपरहिट सॉन्ग 'फेविकोल से' गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा के साथ तुलसी कुमार भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को नोरा के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पहले का है, लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा है।
नोरा फतेही की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी हिसाब से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 21.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इस समय एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
बता दें कि इससे पहले दमदार डांस मूव्स के लिए पहचानी जाने वालीं नोरा फतेही ने बॉलीवुड के नन्हे क्यूटीपाई और करीना कपूर के बेटे पर चुटीले अंदाज में कहा था कि वह तैमूर पर फिदा हैं। यहां तक कि वह शादी भी करना चाहती हैं।
एक शो में नोरा ने तैमूर की मॉम करीना कपूर से सीधे इस बारे में बात की है। दिलबर दिलबर गाने के रीमेक से प्रसिद्धि पाने के बाद नोरा फतेही बॉलीवुड में सबसे अधिक चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।