लाइव न्यूज़ :

Video:'हम आपके हैं कौन' ने पूरे किए 25 साल, 'पहला-पहला प्यार है' पर कपल डांस करते नजर आए सलमान-माधुरी

By मेघना वर्मा | Updated: August 10, 2019 11:22 IST

माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'बकेट लिस्ट' से कमबैक किया था मगर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा पाई।

Open in App
ठळक मुद्दे'हम आपके हैं कौन' साल 1994 में रिलीज हुई थी। 'हम आपके हैं कौन' राजश्री प्रोडक्शन की ही फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' बॉलीवुड की कुछ कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। राजश्री प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमा के इतिहास में धमाल मचा दिया था। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली इस फिल्म नें सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। 

वहीं इस फिल्म की सिल्वर जुबली पर मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित और फिल्म के सितारे नजर आए। इस स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं इसी इवेंट का  एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें सलमान और माधुरी गाने पहला-पहला प्यार है पर कपल डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

फिल्म हम आपके हैं कौन एक फैमिली ड्रामा फिल्म हैं। जो राजश्री प्रोडक्शन की ही सुपरहिट फिल्म नदिया के पार की रीमेक है। फिल्म के म्यूजिक से लेकर कास्ट और डायरेक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया था। सलमान और माधुरी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सलमाल दबंग 3 में नजर आएंगे। वहीं माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्म बकेट लिस्ट से कमबैक किया था मगर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा पाई।

टॅग्स :सलमान खानमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस