VIDEO:स्टार्स की दमदार आवाज से सजा 'ब्रह्मास्त्र' का जबरदस्त ऑफिशियली लोगो हुआ लॉन्च,जानिए इस साइंस-फिक्शन मूवी की कहानी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2019 12:00 PM2019-03-06T12:00:57+5:302019-03-06T12:01:24+5:30
प्रयागराज में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रभावशाली डेमोस्ट्रेशन के बाद आज इसके मेकर्स फिल्म के लोगो की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
प्रयागराज में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रभावशाली डेमोस्ट्रेशन के बाद आज इसके मेकर्स फिल्म के लोगो की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म का जबरदस्त लोगो फैंस के सामने पेश कर दिया गया है।
कैसा है लोगो
लोगो की शुरुआत होती है रणबीर सिंह की आवाज और आसमान के तारों से। रणबीर कहते हैं सर ऐसे कोई अस्त्र है जो टुकड़ो में हैं लेकिन उसको जोड़ दो तो गोल है और उसपर एक निशान भी है। इसके साथ ही टुकड़े के रूप में लोगो का एक हिस्सा फैंस को दिखता है। फिर होती है अमिताभ बच्चन की आवाज की एंट्री जो कहते है हमारा गुरुर हमारी इतिहास की शान जिसमें पूरे ब्रह्मांड की शक्ति भरी हुई है, इसके साथ ही आलिया की आवाज भी फैंस को सुनाई देगी और तीन टुकड़े मिलकर पूरा लोगो फैंस के सामने होगा।
साथ ही बिग बी कहेंगे सारे अस्त्रों का देवता 'ब्रह्मास्त्र' । जिसके बाद रणबीर कहते हैं कि ये मुझे क्यों सुनाई देता है सर, तो जवाब मिलता है क्योंकि तुम 'ब्रह्मास्त्र' की आखिरी लड़ाई से जुड़े हो। इसके साथ ही खुलासा हो गया है कि फिल्म क्रिसमस के मौके पर फैंस के सामने आएगी।
हिंदू माइथोलॉजी पर आधारित नाम
कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। भगवान ब्रह्मा को विश्व का रचयिता कहा जाता है। ब्रह्मास्त्र को अचूक शस्त्र माना जाता है। साथ ही फिल्म में रोमांटिक पार्ट भी पेश किया गया है।