लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल इनके साथ करेंगे अपना बर्थडे सेलिब्रेट, काम से ब्रेक लेकर इस देश में मना रहे हैं वेकेशन

By मेघना वर्मा | Updated: May 14, 2019 11:56 IST

विक्की कौशल जल्द ही शूजीत सरकार की फिल्म 'उधम सिंह' में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल 16 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। कुछ दिनों पहले ये चर्चा थी कि विक्की कौशल का उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन से ब्रेकअप हो गया है।

विक्की कौशल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने बहुत कम समय में करोड़ों दिलों पर राज कर लिया है। इस साल आई उनकी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से ही विक्की ने लोगों का दिल और अटेंशन दोनों अपनी ओर खींच लिया। ये फिल्म उनके करियर की अभी तक ही कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक में गिनी जा सकती हैं। वहीं खबर है कि विक्की कौशल इस साल अपना बर्थडे(16 मई) कुछ खास लोगों के साथ मनाने की तैयारी में हैं। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल पिछले महीने के अंत में अपने काम से ब्रेक लेने वाले थे। मगर कुछ काम और कमीटमेंट्स की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। वहीं विक्की अब अपने काम से ब्रेक लेकर यूएस के लिए निकल गए हैं। जहां के विला में स्टे करने का और अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ टाइम बिताने का प्लान  बना चुके हैं। 

बोस्टन और न्यू जर्सी से आएंगे दोस्त

विक्की के दोस्त बॉस्टन और न्यू जर्सी से उनको यूएस में ही ज्वॉइन करेंगे। बताया जा रहा है कि ये विक्की के बर्थडे रीयूनियन की तैयारी है। विक्की के प्लान की बात करें तो यूएस में उनके कुछ पसंदीदा बर्गर और पैनकेक रेस्टोरेंट हैं जहां विक्की अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। 

दोस्तों के साथ देखा आईपीएल फाइनल

मुंबई मिरर की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने आईपीएल के फाइनल मैच को भी अपने दोस्तों के साथ यूएस में ही इंज्वॉय किया। अब कयास ये लगाया जा रहा है कि विक्की इस बार अपना जन्मदिन अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट करेंगे। 

उधम सिंह में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही शूजीत सरकार की फिल्म उधम सिंह में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग में शुरु हो भी चुकी हैं। वहीं फिल्म के पहले लुक को भी विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वो काफी इंटेन्स लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म साल 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस