दिग्गज निर्देशक टी रामा राव का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Published: April 20, 2022 01:12 PM2022-04-20T13:12:57+5:302022-04-20T13:38:53+5:30

निर्देशक और निर्माता तातिनेनी रामा राव को उम्र संबंधी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 83 वर्ष के थे।

Veteran director T Rama Rao passes away at 83 in Chennai Anupam Kher expressed grief | दिग्गज निर्देशक टी रामा राव का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया दुख

दिग्गज निर्देशक टी रामा राव का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया दुख

Highlightsटी रामा राव ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कियाटी रामा राव की कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नवरात्रि, ब्रमाचारी, इल्लालू, पंडनी जीवथम, अंधा कानून, नचे मयूरी, मुक़ाबला, अन्य शामिल हैं

चेन्नईः प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता तातिनेनी रामा राव (टी रामा राव) का चेन्नई में निधन हो गया। रामा राव ने 20 अप्रैल, 2022 की सुबह अंतिम सांस ली। उन्हें उम्र संबंधी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 83 वर्ष के थे। रामा राव के परिवार वालों ने एक बयान के जरिए उनके निधन की खबर दी। उनका अंतिम संस्कार आज (20 अप्रैल) शाम चेन्नई में होगा।

तातिनेनी रामा राव के परिवार में उनकी पत्नी, तातिनेनी जयश्री और बच्चे चामुंडेश्वरी, नागा सुशीला, अजय और परिवार के अन्य सदस्य हैं।परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "बहुत दुख के साथ, हम सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय तातिनेनी रामा राव 20 अप्रैल, 2022 की सुबह स्वर्गवास हो गया।''

वयोवृद्ध फिल्म निर्माता के निधन पर अभिनेता अनुपम खेर ने दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- वयोवृद्ध फिल्म निर्माता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला !! वह दयालु, आज्ञाकारी और हास्य की एक महान भावना रखते थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! शांति!

टी रामा राव ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीदेवी से लेकर एनटीआर और एएनआर तक उन्होंने भारत के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नवरात्रि, ब्रमाचारी, इल्लालू, पंडनी जीवथम, अंधा कानून, नचे मयूरी, मुक़ाबला, अन्य शामिल हैं।

Web Title: Veteran director T Rama Rao passes away at 83 in Chennai Anupam Kher expressed grief

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे