वरुण धवन को फैन ने लॉकडाउन तोड़ने के लिए लगाई फटकार, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 14, 2020 01:47 PM2020-04-14T13:47:36+5:302020-04-14T13:47:36+5:30

बॉलीवुड के लाडले अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए एक तस्वीर शेयर की है

varun dhawan trolled on a picture with police man due to lockdowan | वरुण धवन को फैन ने लॉकडाउन तोड़ने के लिए लगाई फटकार, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

फाइल फोटो

Highlights बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड चल रहा है जब सेलेब्स मुंबई पुलिस को धन्यवाद बोल रहे हैं।कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लॉकडाउन में पुलिसवाले दिन रात काम में लगे हैं।

कोरोना वायरस के कारण सभी इन दिनों घरों में हैं। ऐसे में बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड चल रहा है जब सेलेब्स मुंबई पुलिस को धन्यवाद बोल रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लॉकडाउन में पुलिसवाले दिन रात काम में लगे हैं। ऐसे में फिल्म जगत से एक एक करके सितारे धन्यवाद कहा है।

इसमें अब तक इनमें शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे अभिनेता शामिल हो चुके हैं। ऐसे में इसी बीच वरुण धवन की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर यूजर्स भड़क गए हैं।इस तस्वीर में वरुण धवन एक पुलिस वाले से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।


खास बात ये है कि इस फोटो में दोनों बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों एक दम पास पास नजर आ रहे हैं। इसी बात को उठाते हुए एक यूजर ने वरुण धवन को इडियट तक बोल डाला।

वरुण धवन ने अपने फैन को जवाब दिया जिसमें गुस्सा भी जाहिर हो रहा था। वरुण ने कहा है इडियट यह दो महीने पहले की है। उन्होंने अंत में यूजर को लव यू भी लिख दिया था। हालांकि इसके बाद में यूजर्स ने उनकी बात पर हंसते हुए कि कहा कि आपको कैप्‍शन में इसके बारे में बताना चाहिए था।

Web Title: varun dhawan trolled on a picture with police man due to lockdowan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे