साल के इस महीने में गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी करने वाले हैं वरुण धवन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2019 09:09 AM2019-03-09T09:09:10+5:302019-03-09T09:14:27+5:30

प्रियंका-निक और दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के अब इस लिस्ट में जिस एक्टर के नाम शामिल होने की खबर हैं वह हैं वरुण धवन। वरुण एक लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

varun dhawan to tie the knot with natasha dalal in december | साल के इस महीने में गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी करने वाले हैं वरुण धवन

साल के इस महीने में गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी करने वाले हैं वरुण धवन

प्रियंका-निक और दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के अब इस लिस्ट में जिस एक्टर के नाम शामिल होने की खबर हैं वह हैं वरुण धवन। वरुण एक लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। 

ऐसे में पिंकविला की खबर के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल अब अपने रिश्ते को शादी के मोड़ पर लाना चाहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  वरुण इसी साल दिसंबर नें नताशा के साथ शादी कर लेंगे और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वरुण 2019 में नताशा से शादी करने के लिए तैयार हैं। 

अब तक उन्होंने अपनी शादी की योजना के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। वरुण ने एक टॉक शो में नताशा के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी। इस शो में उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह नताशा से जल्द शादी करेंगे।

 अब, ऐसा लगता है कि यह दिन काफी करीब आ रहा है। वरुण गुपचुप तरीके तैयारियां शुरू कर देना चाहते हैं। हाल ही में नताशा लंदन पहुंची थीं, जहां अपनी आगामी फिल्म डांस 3डी की शूटिंग कर रहे थे , जिसके बाद कहा गया था कि यहां नताशा अपनी शादी की तैयारियों के लिए ही गई थीं। खैर ये तो वक्त बताएगा कि वरुणम शादी इसी साल करते हैं या फिर 2020 में।

वरुण जल्द फिल्म कलंक में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इस साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

Web Title: varun dhawan to tie the knot with natasha dalal in december

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे