...तो इसलिए गर्लफ्रेंड नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं वरुण धवन, हर लड़की को सुननी चाहिए ये वजह

By मेघना वर्मा | Published: March 10, 2019 03:37 PM2019-03-10T15:37:26+5:302019-03-10T15:37:26+5:30

वरुण धवन ने नताशा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा कॉफी विद करण के शो पर किया था। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  

Varun Dhawan speaks about girlfriend Natasha | ...तो इसलिए गर्लफ्रेंड नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं वरुण धवन, हर लड़की को सुननी चाहिए ये वजह

...तो इसलिए गर्लफ्रेंड नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं वरुण धवन, हर लड़की को सुननी चाहिए ये वजह

बॉलीवुड के कपल वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बधने वाले हैं। रिपोर्टेस तो ये हैं कि इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक्टर ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। अभी हाल ही में वरुण धवन ने नताशा को लेकर और उनके रिलेशनशिप को लेकर दिल छू जाने वाला बयान दिया है। 

वरुण ने बताया कि वो नताशा दलाल के साथ इसीलिए हैं क्योंकि नताशा कि अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा शादी कि नताशा और वो इस बात को लेकर काफी कंसर्न हैं मगर उन्हें लगता है कि शादी के बाद हमारे सारे काम हम साथ मिलकर करेंगे। नताशा की अपनी एक अलग पहचान हैं। 

वरुण ने कहा कि इसीलिए वो नताशा के साथ हैं क्योंकि उनकी एक अलग पहचान हैं। अपनी जिंदगी में उन्हें क्या करना हैं उन्हें क्या चाहिए ये सारा फैसला उनका है। किसी भी चीज पर नताशा अपने विचार खुद रख सकती हैं। पार्टनर होने के नाते वरुण बस उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं। वहीं एक्टर ने बताया कि नताशा भी वरुण को पूरा सपोर्ट करती हैं।

कॉफी विद करण में किया रिलेशनशिप का खुलासा

बता दें वरुण धवन ने नताशा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा कॉफी विद करण के शो पर किया था। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  वरुण इसी साल दिसंबर नें नताशा के साथ शादी कर लेंगे और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वरुण 2019 में नताशा से शादी करने के लिए तैयार हैं।  दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  वरुण इसी साल दिसंबर नें नताशा के साथ शादी कर लेंगे और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वरुण 2019 में नताशा से शादी करने के लिए तैयार हैं।  

वरुण जल्द फिल्म कलंक में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इस साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

Web Title: Varun Dhawan speaks about girlfriend Natasha

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे