खरीद लिया घर, 2018 के शुरुआती महीनों में वरुण धवन गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 29, 2017 03:44 PM2017-12-29T15:44:53+5:302017-12-29T15:57:11+5:30

नताशा चाहती हैं कि शादी के बाद वह वरुण के साथ अलग घर में रहें इसी कारण से उन्होंने नया फ्लैट लिया है।

varun dhawan getting marrige with natasha | खरीद लिया घर, 2018 के शुरुआती महीनों में वरुण धवन गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

खरीद लिया घर, 2018 के शुरुआती महीनों में वरुण धवन गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन से जब भी उनकी शादी की बात की जाती है, तो वह इसे टाल देते हैं। लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है, दरअसल वरुण जल्द शादी करने वाले हैं। वरुण, नताशा दलाल के साथ पिछले लंबे समय से साथ हैं। अब कहा जा रहा है कि वह 2018 के मध्य में नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

वरुण शादी के पहले दूसरे घर में भी शिफ्ट हो गए हैं। वह हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं जहां वह शादी के बाद रहेंगे। कहा जा रहा है कि नताशा चाहती हैं कि शादी के बाद वह वरुण के साथ अलग घर में रहें इसी कारण से उन्होंने नया फ्लैट लिया है। जबकि वरुण अपने परिवार को छोड़कर अलग नहीं रहना चाहते हैं।

वरुण शादी से करते आए हैं 'ना'

वरुण धवन से जुड़वा2 के प्रमोशन के दौरान पूछा गया था कि वह जल्द शादी कर रहे हैं, तो  उन्होंने कहा था ऐसी कोई बात मैंने कभी सुनी ही नहीं है कि वो जल्द शादी करने वाले हैं। जब वरुण धवन से पूछा गया कि ऐसी खबरों पर वह कैसे रियेक्ट करते हैं, तो वरुण धवन ने कहा ''मैं रियेक्ट नहीं करता। अगर मैं आपसे पूछूं कि कल रात को आप आपकी गर्लफ्रेंड के साथ पिक्चर देखने गए थे तो आप स्माइल करते हो या शर्माते हो। मैं भी बस यही कर सकता हूं।'' वैसे वरुण धवन ने अपनी रिलेशनशिप को छिपाया नहीं है। वो सार्वजानिक स्थानों पर भी नताशा के साथ जाते हैं।
 

Web Title: varun dhawan getting marrige with natasha

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे