वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग नहीं मनाएंगे इस साल अपना बर्थडे, ये हैं 'कलंक' एक्टर के प्लान्स!

By मेघना वर्मा | Published: April 22, 2019 11:50 AM2019-04-22T11:50:15+5:302019-04-22T11:50:15+5:30

वरुण हाल ही में फिल्म कलंक में दिखाई दिए हैं। इसके बाद एक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में दिखेंगे।

Varun Dhawan birthday plans was revealed here's how he celebrate his birthday | वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग नहीं मनाएंगे इस साल अपना बर्थडे, ये हैं 'कलंक' एक्टर के प्लान्स!

वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग नहीं मनाएंगे इस साल अपना बर्थडे, ये हैं 'कलंक' एक्टर के प्लान्स!

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के मिले-जुले रिस्पॉन्स को इंज्वॉय कर रहे हैं। इस 24 अप्रैल को वरुण 32 साल के हो जाएंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि इस साल का बर्थडे वरुण गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नहीं मनाने वाले हैं। खबर तो यही है कि इस साल कलंक एक्टर के बर्थडे के प्लान्स कुछ और ही हैं। 

मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुई धागा एक्टर वरुण धवन अपने स्कूल के कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। संडे के दिन वरुण को बंच ऑफ बॉयेज के साथ थाईलैंड जाते देखा गया। सोर्स की मानें तो एक्टर इस बार बर्थडे पर कंट्री के कैंपेन करने की तैयारी में हैं। 

टाइम्स की खबर के अनुसार सोर्स का कहना है, 'वरुण को स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है इस साल वो थाई खेलों को सिखना चाहते हैं। इसे आर्ट ऑफ ऐट  लिम्ब्स भी करते हैं। इसमें आपकी एल्बो, नीस सभी का इस्तेमाल होता है। पार्टी में बीचेज और लोकल क्यूजिन्स को भी एक्सप्लॉर किया जाएगा।'

वरुण हाल ही में फिल्म कलंक में दिखाई दिए हैं। इसके बाद एक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में दिखेंगे। वहीं रिपोर्ट ये भी है कि वरुण जल्द ही कुली नम्बर वन की रीमेक में भी बिजी होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ पहली बार सारा अली खान स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। 

Web Title: Varun Dhawan birthday plans was revealed here's how he celebrate his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे