'पापा' बने वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर लोगों से पूछा-बताएं लड़के के लिए नाम, अब फैंस दे रहे हैं बधाई

By अभिषेक पारीक | Published: June 15, 2021 05:59 PM2021-06-15T17:59:51+5:302021-06-15T18:57:23+5:30

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लोगों से एक सवाल पूछा है। जिसके बाद कई फैस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। 

Varun Dhawan became father asked on Instagram tell the name for boy | 'पापा' बने वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर लोगों से पूछा-बताएं लड़के के लिए नाम, अब फैंस दे रहे हैं बधाई

वरुण धवन। (फाइल फोटो)

Highlightsवरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने पपी के साथ मस्ती का वीडियो शेयर किया है। वरुण ने कैप्शन में कहा-मैं लड़के को नाम नहीं दे सका हूं, मेरी मदद करें।इसके बाद वरुण के फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे एक पपी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लोगों से एक सवाल पूछा है। जिसके बाद कई फैस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। 

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने पपी के साथ मस्ती का वीडियो शेयर किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'फादरहुड, मैं अब तक अपने लड़के को नाम नहीं दे सका हूं। कृपया मेरी मदद करें।' इस वीडियो के सामने आने के बाद कई फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कई फैंस ने तो उन्हें बधाई भी दी है। वहीं कई बॉलीवुड सेलिबिटीज ने भी वरुण के पोस्ट पर कमेंट किया है। 

कई यूजर्स ने वरुण धवन को नाम सुझाया है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, नुसरत भरूचा, गुरु रंधावा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट के जरिये वीडियो के लिए अपना प्यार जताया है। 

नताशा दलाल से की थी शादी

गौरतलब है कि वरुण धवन अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने इसी साल 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जीवनसाथी बनाया था। दोनों ने अलीबाग में सात फेरे लिए थे। 

भेड़िया और जुग-जुग जियो में आएंगे नजर

वे आगामी दिनों में अमर कौशिक के निर्देशन में फिल्म भेडिया में नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में होंगे। वहीं जुग जुग जियो में वे अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

Web Title: Varun Dhawan became father asked on Instagram tell the name for boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे