दिसंबर में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, भारत के इस शहर में होगा वेडिंग का जश्न?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 22, 2019 02:29 PM2019-05-22T14:29:09+5:302019-05-22T14:29:09+5:30

खबर के मुताबिक इसी साल दिसंबर के महीने में वरुण और नताशा की शादी हो सकती है। दोनों अपनी शादी में भारत में ही करेंगे।

varun dhawan and natasha dalal may get married in december this year | दिसंबर में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, भारत के इस शहर में होगा वेडिंग का जश्न?

दिसंबर में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, भारत के इस शहर में होगा वेडिंग का जश्न?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है।ऐसे में कई बार वरुण और नताशा की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। अब कहा जा रहा है दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर लेंगे।

 पिंकविला की खबर के मुताबिक इसी साल दिसंबर के महीने में वरुण और नताशा की शादी हो सकती है। दोनों अपनी शादी में भारत में ही करेंगे। कपल गोवा में फेरे लेगा। वरुण का परिवार दिसंबर में शादी की तैयारी कर रहा है। दोनों की शादी की दिसंबर की एक तारीफ तय भी कर दी गई है।


दोनों की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। वरुण और नताशा गोवा में बीच वेडिंग कर सकते हैं। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को अप्रैल के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' में देखा गया था। वरुण जल्द स्ट्रीट डांसर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। 

Web Title: varun dhawan and natasha dalal may get married in december this year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे