पिंक बिकिनी में वाणी कपूर ने लगाई पानी में आग, देखें एक्ट्रेस का बेहद हॉट अंदाज
By मेघना वर्मा | Published: August 3, 2019 03:01 PM2019-08-03T15:01:35+5:302019-08-03T15:01:35+5:30
फिल्म वॉर का टीजर जबरदस्त है, एक्शन बेहतरीन और जानदार है। मगर पूरे टीजर देखने के बाद भी आप स्टोरी का एक परसेंट आइडिया नहीं लगा पाएंगे।
वाणी कपूर बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्हें उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जल्द ही वाणी कपूर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म के टीजर में वाणी दिखाई दी हैं। पिंक कलक की बिकनी में वाणी बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। रिसेंटली वाणी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो में वाणी कपूर पिंक कलर की बिकनी पहने दिखाई दे रही हैं। समुद्र के किनारे खड़ी वाणी ने अपनी ट्रेनर को थैंक्स बोला है जिनकी वजह से वाणी कपूर को परफेक्ट बिकिनी बॉडी मिली हैं। इस फोटो की वाणी के फैंस काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
फोटो शेयर करेत हुए वाणी कपूर ने लिखा, 'लव यू यासमिन, मेरे लिए बेस्ट ट्रेनर बनने के लिए एक अच्छी दोस्त बनने के लिए। थैंक्यू मुझे हमेशा बेहतर बनाने के लिए।' वाणी इस फोटो में समुद्र के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं और बेहद सेक्सी लग रही हैं। फैंस उनकी इस फोटो पर लगातार कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
ऋतिक की अपकमिंग फिल्म वॉर का टीजर जारी कर दिया गया है। इस साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं।
कैसा है टीजर
53 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत होती है ऋतिक रोशन से। व्हाइट एंड ब्लैक हेयर में वो डैशिंग लग रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है टाइगर श्रॉफ की। ब्लैक आउटफिट में वो भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक्टर्स ही टीजर में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नहीं हो पाया स्टोरी का कुछ भी आडिया
फिल्म वॉर का टीजर जबरदस्त है, एक्शन बेहतरीन और जानदार है। मगर पूरे टीजर देखने के बाद भी आप स्टोरी का एक परसेंट आइडिया नहीं लगा पाएंगे। बेसिकली टीजर कहीं से भी स्टोरी का प्लॉट सेट नहीं कर पाया है। हां बस एक चीज समझ में जो आने वाली है वो ये कि टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन के पीछे भाग रहे हैं।