रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस के पीछे पड़ गया सरफिरा, घबराकर पहुंची पुलिस स्टेशन

By मेघना वर्मा | Published: May 4, 2019 10:21 AM2019-05-04T10:21:13+5:302019-05-04T10:21:13+5:30

वाणी कपूर ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से की। इस फिल्म से ही वाणी ने लोगों को दिल जीत लिया। हलांकि वाणी ने फिलहला फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है।

vaani kapoor chased by a fan actress gose to police station to complain | रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस के पीछे पड़ गया सरफिरा, घबराकर पहुंची पुलिस स्टेशन

रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस के पीछे पड़ गया सरफिरा, घबराकर पहुंची पुलिस स्टेशन

रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे फिल्म से लोगों के दिलों में घर बनाने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। करोड़ों चाहने वालों के बीच कई बार स्टार्स के साथ ऐसी घटना हो जाती है  जिससे वो खुद भी घबरा जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ वाणी कपूर के साथ। दरअसर वाणई की कार का पीछा एक सरफिरे ने इस कदर किया कि एक्ट्रेस डर गई और शिकायत के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंच गईं। 

वाणी वर्सोवा से ब्रांद्रा जा रही थीं। जहां रास्ते में उनकी कार का पीछा एक बाइक करने लगी। बाइकर जिस तरह वाणी की गाड़ी का पीछा कर रहा था एक्ट्रेस उससे घबरा गईं। वाणी ने जैसे ही अपनी गाड़ी की स्पीड तेज की बाइकर भी अपनी गाड़ी की स्पीड तेज करके उनके आस-पास घूमने लगा। उसे बाद वाणी ने किसी तरह उनसे पीछा छुड़ा लिया। फिर जब वाणी बांद्रा से दोबारा वर्सोवा आने को निकली तो वो फिर पीछे लग गया। 

वाणी कपूर इस घटना से इतनी घबरा गईं। इसके बाद वाणी को लगा कि उन्हें इस मामले में पुलिस की मदद लेनी सही समझी। वाणी पुलिस पहुंची और उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज करा ली। वाणी ने अपनी कार को सीधे वर्सोवा पुलिस स्टेशन ले गई। जहां उन्होंने उस फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। उस फैन की पहचान समीर खान के तौर पर हुई है।

शुद्ध देसी से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

वाणी कपूर ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से की। इस फिल्म से ही वाणी ने लोगों को दिल जीत लिया। हलांकि वाणी ने फिलहला फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है। आखिरीबार वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में दिखाई दी थीं।

Web Title: vaani kapoor chased by a fan actress gose to police station to complain

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे