लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर मुंबई से कांग्रेस ने दिया एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट, BJP के इस दिग्गज से होगी टक्कर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 29, 2019 11:07 AM2019-03-29T11:07:51+5:302019-03-29T11:07:51+5:30

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नार्थ मुंबई से उर्मिला को टिकट दे दिया है। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है।

urmila matondkar contest from north mumbai seat | लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर मुंबई से कांग्रेस ने दिया एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट, BJP के इस दिग्गज से होगी टक्कर

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर मुंबई से कांग्रेस ने दिया एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट, BJP के इस दिग्गज से होगी टक्कर

Highlightsउर्मिला को कांग्रेस ने नार्थ मुंबई से टिकट दे दिया हैउत्तर मुंबई क्षेत्र बीजेपी का गढ़ माना जाता हैसाल 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के नेता संजय निरूपम को भारी मतों से हराया था

 बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बुधवार (27 मार्च)  को कांग्रेस में शामिल हुई थीं। अब कांग्रेस ने एक्ट्रेस को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है।  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नार्थ मुंबई से उर्मिला को टिकट दे दिया है।

उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है। दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 प्रतिशत होगा। 40 प्रतिशत में बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में उर्मिला के लिए इस सीट पर जीट हासिल करना आसान नहीं होगा। 


इनसे होगी उर्मिला का टक्कर

उर्मिला मातोंडकर अब उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। तो अब उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर मुंबई से बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम को करीब 4 लाख वोटों से अधिक हराया था। यानी कि उर्मिला मातोंडकर को गोपाल शेट्टी को हराने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। 

उर्मिला मातोंडकर की हिट फिल्में

45 वर्षीय उर्मिला ने मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान उर्मिला ने डकैत, बड़े घर की बेटी, नरसिम्हा, चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, जैसी कई प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। 

उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर से विवाह किया था। लेकिन उनकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा को लेकर यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या उर्मिला मातोंडकर बीजेपी के वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी को टक्कट दे पाएंगी?  
 

Web Title: urmila matondkar contest from north mumbai seat