Video: पति रणवीर सिंह को घर पर देख क्या कहती हैं दीपिका पादुकोण, खुद ही किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 28, 2019 10:59 AM2019-01-28T10:59:44+5:302019-01-28T10:59:44+5:30
रविवार को मुंबई में उमंग 2019 अवार्डस हुए, जहां बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहा।
रविवार को मुंबई में उमंग 2019 अवार्डस हुए, जहां बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान जिस पर सबकी निगाह सबसे ज्यादा रही वो थे अभिनेता रणवीर सिंह। रणवीर यहां चीते के लुक वाली ड्रेस में पहुंचे थे।
रोहित शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बीच हुई मजेदार बातचीत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। यहां रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी को 'सिंबा' देने के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 'सिंबा' के बाद दीपिका घर पर उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं।
बातों बातों में जब वह रोहित से कहते हैं कि सर आपने मेरी जिंदगी बना दी तो वह कहते हैं कि ये बैडरूम नहीं है स्टेज है इस पर वह कहते हैं 9 ब्लॉकबस्टर लगातार कोई कर सकता है। सर आपने मेरी लाइफ बना दी, मैं जब घर आता हूं तो मेरी बीवी भी गाती हैं, कहती हैं, आया पुलिस। वहां मौजूद सभी सेलेब्स हंसने लगते हैं।
Aala Re Aala 🕺🏻
— RanveerSingh TBT💗 (@RanveerSinghtbt) 27 January 2019
-
🎥| from Ranveer Singh performance at #Umang2019 ♥️ pic.twitter.com/pTSTaMn6Uq
रणवीर सिंह ने सिम्बा के टाइटल सॉन्ग पर परफॉर्म किया। बता दें, सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। रणवीर की दीपिका से शादी के बाद की इस फिल्म ने 250 करोड़ कमाने की थी। सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान ने साथ काम किया था।