गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए शख्स ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

By अमित कुमार | Published: June 10, 2020 09:50 PM2020-06-10T21:50:17+5:302020-06-10T21:50:17+5:30

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रियल हीरो वाला काम कर रहे हैं। सोनू लगातार प्रवासी की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

Twitter user asks Sonu Sood for help to reach a safe place with girlfriend | गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए शख्स ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsहजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। एक शख्स ने सोनू सूद से गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए मदद की गुहार की लगाई है।सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए मदद की गुहार की लगाई है। इस पर एक्टर ने शख्स को मजेदार जवाब दिया है। सोनू सूद का रिप्लाई इतना फनी है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी सोनू को इस तरह के रिक्वेस्ट आते रहे हैं। कोई अपनी बीवी से तलाक लेना चाहता है तो कोई दारू के ठेके तक जाना चाहता है। 

हाल में गर्लफ्रेंड के साथ भागने वाला ट्वीट वायरल हो रहा है। यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते लिए पोस्ट लिखा, ''भाई मुझे भी कही छोड़ दो। गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान निकोबार ही छोड़ दो।'' इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, ''मेरे पास एक बेहतर आइडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप दोनों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी पट ब्याह।'' 

सोनू सूद का यह जवाब लोगों का दिल जीतने का काम कर रहा है। फैंस लगातार इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं।

Web Title: Twitter user asks Sonu Sood for help to reach a safe place with girlfriend

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे