सावन में कहर बरपाती हुई नजर आईं टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, 'टिप-टिप बरसा पानी' पर किया मस्त डांस

By विवेक कुमार | Published: August 6, 2018 03:29 PM2018-08-06T15:29:44+5:302018-08-06T15:29:44+5:30

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 'कहानी हमारी महाभारत की' से की थी जिसमें उन्होंने राधा का किरदार निभाया था।

TV actress Pooja Banerjee dance on tip tip barsa paani video goes viral | सावन में कहर बरपाती हुई नजर आईं टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, 'टिप-टिप बरसा पानी' पर किया मस्त डांस

सावन में कहर बरपाती हुई नजर आईं टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, 'टिप-टिप बरसा पानी' पर किया मस्त डांस

मुंबई, 6 अगस्त: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा अक्सर अपने फोटोज और वीडियो को अपने फैन्स से शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सावन के महीने में एक वीडियो शेयर किया है। लाल साड़ी पहनकर पूजा ने रवीना और अक्षय कुमार के हिट गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' पर हॉट परफॉर्मेंस दिया है। यह गाना 'मोहरा' फिल्म का है। जो कि वायरल हो रहा है। 
 
अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पूजा ने लिखा –जब हम बोर होते हैं तो हम ऐसी हरकतें नाइट शिफ्ट में करते हैं जिससे हम जाग सके। वहीं इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तुलना रवीना से कर रहे हैं। 
 

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 'कहानी हमारी महाभारत की' से की थी जिसमें उन्होंने राधा का किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें पॉपुलरैटी देवो के देव महादेव शो में पार्वती के किरदार से मिला। टीवी के अलावा पूजा ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उनको ग्रैंड़ मस्ती में रितेश देशमुख के साथ देखा गया था। 

 पूजा को 'कॉमेडी नाइटस बचाओ' में भी देखा जा चुका हैं। पूजा बनर्जी ने अपने ही शो तुझ संग प्रीत लगाई के एक्टर कुणाल वर्मा से पिछले साल सगाई की हैं। दोनों 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। 

Web Title: TV actress Pooja Banerjee dance on tip tip barsa paani video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे