टीवी अभिनेत्री ने कैब चालक पर लगाया ‘उत्पीड़न’ का आरोप
By भाषा | Published: January 3, 2020 12:42 PM2020-01-03T12:42:45+5:302020-01-03T12:42:45+5:30
अभिनेत्री का आरोप है कि वह जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा।
Highlightsकोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी।
कोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है।
अभिनेत्री ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर फोन करके कोलकाता पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का आरोप है कि वह जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा।
अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।’’