करीना कपूर को लेकर तुषार कूपर ने कही ये बात, जानिए क्या?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 27, 2019 02:47 PM2019-06-27T14:47:21+5:302019-06-27T14:56:41+5:30
तुषार कपूर काफी समय से बडे़ पर्दे से दूरी बनाई हुए है अब तुषार कपूर उनकी बहन एकता कपूर के नई वेब सीरीज सबकी फटेगी मे मल्लिका शेरावत के साथ काम कर रहें हैं।
एक्टर तुषार कपूर शादी से पहले सरोगेसी के जरिए पापा बने चुके हैं। तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य हैं। बॉलीवुड की गलियारो में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बच्चे काफी फेमस हैं उन सब से भी सबसे ज्यादा फेमस कोई है तो करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हैं।
तैमूर अली खान अपनी मां करीना के दुलारे हैं ही साथ ही मीडिया के दुलारे भी हैं। हाल ही में तुषार ने कहा है कि करीना 40 की हो गई हैं लेकिन फिर भी उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा है। करीना कपूर अभिनेता तुषार कपूर पहले भी गोलमाल सीरीज मे साथ दिखे गए थे।
तुषार कपूर ने कहा है कि वह अब अपना सारा समय अपने बेटे लक्ष्य को देते हैं और बताया की पहली बार जब उन्होंने बेटे की तस्वीर देखी वो एक टेडपोल की तरह नजर आया।
बता दें कि तुषार कपूर काफी समय से बडे़ पर्दे से दूरी बनाई हुए है अब तुषार कपूर उनकी बहन एकता कपूर के नई वेब सीरीज सबकी फटेगी मे मल्लिका शेरावत के साथ काम कर रहें हैं।
सबकी फटेगी का पोस्टर और ट्रेलर भी आ गया हैं। इस से पहले तुषार कपूर ने हल्ला बोल , द डर्टी पिक्चर ,बजाते रहो आदी कई फिल्मो मे काम करा हैं।