ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आईं सोनाक्षी सिन्हा, इस बार सेल्फी पोस्ट करना पड़ा भारी
By अमित कुमार | Published: May 15, 2020 01:52 PM2020-05-15T13:52:08+5:302020-05-15T13:52:08+5:30
सोशल मीडिया अपनी सेल्फी पोस्ट कर एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल हो गईं हैं। सोनाक्षी ने इस सेल्फी के साथ कुछ ऐसा लिखा जो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा।
कोरोना वायरस की वजह से लोग इन दिनों बुरी तरह डरे हुए हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को इससे बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण अधिकतर लोग अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहे हैं।
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक सेल्फी पोस्ट की साथ में ऐक ऐसा कैप्शन लिख दिया कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, संडे सेल्फी क्योंकि मुझे पता नहीं आज कौन सा दिन है। सोनाक्षी ने बुधवार को यह तस्वीर पोस्ट की थी। फिर क्या था लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर अलग-अलग तरह की नसीहते देने लगे।
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फैन ने रामायण के सवाल को लेकर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की थी। सोनाक्षी सिंहा ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे रामायण से संबंधित प्रशन किया। सोनाक्षी सिंहा से जब पूछा गया कि 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया था'?
इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया: "आप लोगों में से अधिकतर के पास रामायण से रिलेटेड सवाल है। प्लीज इसे दूरदर्शन पर देखें आपको उत्तर मिल जाएगा। जय बजरंग बली।" सोनाक्षी इन दिनों डॉक्टरों की मदद के लिए पीपीई किट भिजवा रही हैं। जिस वजह से कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।