स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, मिली पाकिस्तान में बसने की सलाह-जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 27, 2020 09:00 AM2020-05-27T09:00:41+5:302020-05-27T09:00:41+5:30

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना।

troll asked to swara bhasker to settle in pakistan | स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, मिली पाकिस्तान में बसने की सलाह-जानिए पूरा मामला

स्वरा को मिली पाकिस्तान रहने की सलाह (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। हाल में पाकिस्तान में हुए विमान हादसे पर ट्वीट करके वह एक बार फिर ट्रोल हुई हैं।

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

इसके बाद एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तान में सेटल होने की सलाह देते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर आपको वास्तव में पाकिस्तान में बस जाना चाहिए। उनके पूर्वजों ने हमारे मंदिरों को लूटा, हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया। इस बात का जिक्र तान्हाजी मूवी में किया गया है। हिन्दुओं को खुले तौर पर चुनौती मिलती थी। जान दोगे या जात और आप उनके समर्थन में खड़ी हैं।

यूजर को जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, 'भारत और पाकिस्तान के लोगों के पूर्वज एक ही हैं। हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो, इंडस वैली सभ्यता कभी पढ़ा या सुना है? यही दिक्कत होती है जब इतिहास आप वाट्सएप यूनिवर्सिटी से पढ़ते हैं। इतिहास ट्विटर के 280 शब्दों से थोड़ा ज्यादा जटिल है।

स्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते पहुंची थीं। वह अपनी मां से मिलने आई थीं। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।

Web Title: troll asked to swara bhasker to settle in pakistan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे