बबीता जी का नया लुक है सबसे जुदा, एकटक देखते रह गए जेठालाल

By वैशाली कुमारी | Published: September 29, 2021 09:46 AM2021-09-29T09:46:07+5:302021-09-29T09:48:54+5:30

trending news Babita ji's new look is the most different, Jethalal kept staring | बबीता जी का नया लुक है सबसे जुदा, एकटक देखते रह गए जेठालाल

मुनमुन दत्ता

Highlightsपिछले 13 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों की पसंद बना हुआ हैहाल ही में के एपिसोड में गणेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी कुछ करें और जेठालाल को पता ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता। जेठालाल बबीता जी के स्टाइल के दीवाने हैं और उन्हें देखते जेठालाल का चेहरा खिल उठता है। 

दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हाल ही में के एपिसोड में गणेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें हर कलाकार को कोई न कोई स्वतंत्रता सेनानी बनना है। और उस पर कुछ लाइनें भी बोलनी है। ऐसे में बबीता जी एनी बेसेंट बनी थी। एनी बेसेंट ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जब बबीता एनी बेसेंट बनकर सबके सामने आती है तो जेठालाल बबीता जी को एकटक देखते ही रह जाते हैं। बबीता जी एनी बेसेंट के अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने गाउन पहन कर रखा है। 

पिछले 13 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों की पसंद बना हुआ है। शो में चाहे कोई भी किरदार हो लोग उससे बराबर प्यार देते हैं। शो मे चाहे जेठालाल हो या फिर नट्टू काका दर्शक सभी को एक बराबर पसंद करते हैं। हालांकि कुछ कलाकार शो से चले गए हैं जिनको फैन्स आज भी मिस करते हैं लेकिन खबरें आ रही हैं कि कुछ कलाकार शो में वापस आने वाले हैं। खासतौर से दर्शक दयाबेन यानी दिशा वकानी को काफी मिस कर रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी करेंगी।

Web Title: trending news Babita ji's new look is the most different, Jethalal kept staring

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे