रक्षा बंधन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं ये बॉलीवुड गाने, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Published: August 24, 2018 11:25 AM2018-08-24T11:25:21+5:302018-08-24T11:25:21+5:30

भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते पर बॉलीवुड में कई फ़िल्में और गाने बन चुके हैं। जो इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं। 

Top 5 Rakhi Special Bollywood songs | रक्षा बंधन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं ये बॉलीवुड गाने, देखें वीडियो

रक्षा बंधन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं ये बॉलीवुड गाने, देखें वीडियो

भाई-बहन का प्‍यारा त्‍योहार रक्षा बंधन इस साल  26 अगस्त को पड़ रहा है। कहा जाता है कि द्वापर युग में द्रौपदी ने कृष्ण के हाथ में साड़ी का एक अंश बाधा था और फिर वही उनकी कौरवों से लाज बचाने का माध्यम बना था। तभी से बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते पर बॉलीवुड में कई फ़िल्में और गाने बन चुके हैं। जो इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं। 

फिल्म काजल- मेरे भईया मेरे चंदा.. आशा भोसले की आवाज में गाया हुआ ये गीत काफी स्पेशल है। फिल्म काजल 1965 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी राज कुमार और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में थे। 

फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' की लोकप्रियता आज भी वैसी है जब ये फिल्म रिलीज हुई थी। सुमन कल्याणपुर का गाया हुआ ये गाना आज भी रक्षाबंधन के त्योहार पर सुना जा सकता है।  

फिल्म अनजाना- लता मंगेशकर की आवाज में गाया  हुआ गाना 'हम बहनों के लिए' काफी हिट गाना है। इस गाने को राजेंद्र कुमार और नाजिमा पर फिल्माया गया था। 

फिल्म 'छोटी बहन' (1959) का 'भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना' आज भी काफी हिट है। ये गाना रक्षा बंधन और भी स्पेशल बनाता है। गाने को लता मंगेशकर ने गाया है।    

फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा का 'फूलों का तारों का सबका कहना है' इस फेहरिस्त में शामिल है। ये गाना आज भी काफी स्पेशल है। इस फिल्म के डायरेक्टर देवानंद थे।  

 

Web Title: Top 5 Rakhi Special Bollywood songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे